menu-icon
India Daily

आज मुंबई में होगा प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार, 'लगान' फिल्म के को-एक्टर ने दी जानकारी

प्रदीप रावत को फिल्मों में उनके मजबूत किरदारों के लिए जाना जाता था. गजनी, लगान और महाभारत जैसे कामों से उन्होंने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी. हिंदी फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी कई यादगार भूमिकाएं निभाईं.

antima
Edited By: Antima Pal
आज मुंबई में होगा प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार, 'लगान' फिल्म के को-एक्टर ने दी जानकारी
Courtesy: X

Pradeep Rawat Funeral: दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत का निधन मंगलवार, 4 अगस्त को हो गया. 74 वर्षीय अभिनेता लंबे समय से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे. बीमारी के दोबारा लौटने के बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया और वे इस दुनिया को अलविदा कह गए. उनकी अंतिम यात्रा बुधवार, 5 अगस्त को मुंबई में निकाली जाएगी.

आज मुंबई में होगा प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार

प्रदीप रावत को फिल्मों में उनके मजबूत किरदारों के लिए जाना जाता था. गजनी, लगान और महाभारत जैसे कामों से उन्होंने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी. हिंदी फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी कई यादगार भूमिकाएं निभाईं. चार दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने कई यादगार किरदार दिए.

'लगान' फिल्म के को-एक्टर ने दी जानकारी

उनके मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने जानकारी दी कि प्रदीप रावत पिछले पांच साल से ब्लड कैंसर से संघर्ष कर रहे थे. चार साल पहले उन्होंने इस बीमारी पर काबू पा लिया था, लेकिन करीब डेढ़ महीने पहले कैंसर फिर लौट आया. पिछले एक महीने से वे अस्पताल में भर्ती थे. अचानक प्लेटलेट्स कम होने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और वे बच नहीं पाए. उनका निधन शाम करीब 6 से 6:30 बजे के बीच हो गया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

प्रदीप रावत अपनी पत्नी कल्याणी रावत और बेटे विक्रमादित्य को छोड़ गए हैं. परिवार और करीबी लोग इस दुख की घड़ी में उनके साथ हैं. 'लगान' में उनके साथ काम कर चुके अभिनेता यशपाल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा- 'प्रदीप रावत, हमारे गजनी, लगान के देवा, रेस्ट इन पीस.' ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भी उनके योगदान को याद करते हुए शोक व्यक्त किया.

प्रदीप रावत की यादें फिल्मी दुनिया में लंबे समय तक जिंदा रहेंगी. उनके निधन से बॉलीवुड और दक्षिण सिनेमा दोनों में शोक की लहर है. उनके प्रशंसक और सहकर्मी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई देंगे.