menu-icon
India Daily

मेट गाला में इस भारतीय लड़की के जींस पहनने पर क्यों मचा बवाल? जानें कौन हैं भविता मंडवा?

भविता मंडावा ने मेट गाला 2026 में अपना डेब्यू किया. एक लग्जरी ब्रांड की तरफ से इन्हें इनवाइट किया गया था. लेकिन जब वो जींस और कैजुअल टॉप में नजर आईं तो सोशल मीडिया पर तहलका मच गया. कुछ लोग तो उनके इस बोल्ड और 'नो नॉनसेंस' अंदाज की तारीफ कर रहे हैं, जबकि ज्यादातर यूजर्स हैरान हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
मेट गाला में इस भारतीय लड़की के जींस पहनने पर क्यों मचा बवाल? जानें कौन हैं भविता मंडवा?
Courtesy: x

Met Gala 2026: मेट गाला का हर साल का धमाका इस बार फिर से छाया हुआ है. लेकिन 2026 की इस ग्रैंड शाम पर सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. 26 साल की भारतीय मॉडल भविता मंडावा. वजह? उन्होंने फैशन की सबसे बड़ी नाइट पर जींस और साधारण टॉप पहनकर रेड कार्पेट पर कदम रखा. जबकि बाकी सितारे आर्ट थीम को क्रिएटिव और भव्य लुक्स के साथ एक्सप्लोर कर रहे थे, भविता का मिनिमल लुक देखकर हर कोई हैरान रह गया.

भविता मंडावा ने मेट गाला 2026 में अपना डेब्यू किया. एक लग्जरी ब्रांड की तरफ से इन्हें इनवाइट किया गया था. लेकिन जब वो जींस और कैजुअल टॉप में नजर आईं तो सोशल मीडिया पर तहलका मच गया. कुछ लोग तो उनके इस बोल्ड और 'नो नॉनसेंस' अंदाज की तारीफ कर रहे हैं, जबकि ज्यादातर यूजर्स हैरान हैं कि आखिर इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर इतना सिंपल लुक क्यों चुना गया. 

'मेट गाला है या लोकल मॉल?' जैसे कमेंट्स लगातार वायरल हो रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'पूरी दुनिया आर्ट बना रही है, ये जींस में आकर ब्रांड की क्लास गिरा दीं.' दूसरे ने कहा- 'सादगी अच्छी है लेकिन मेट गाला के लिए थोड़ा तो एफर्ट करो यार!' कुछ लोगों ने ब्रांड पर भी सवाल उठाए कि आखिर उन्होंने भविता को इतना सिंपल लुक क्यों दिया. हालांकि भविता के सपोर्टर्स का भी पूरा जोर है. उनका कहना है कि फैशन सिर्फ भारी-भरकम गाउन और ज्वेलरी तक सीमित नहीं होना चाहिए.

 'फैशन इज आर्ट' थीम के तहत उन्होंने 'मिनिमलिज्म' को चुना, जो भी एक तरह की स्टेटमेंट है. भविता ने खुद कभी-कभी सोशल मीडिया पर कैजुअल और रियल लुक्स शेयर किए हैं, इसलिए उनके फैंस को ये लुक सरप्राइज नहीं लगा. मेट गाला हमेशा से ओवर-द-टॉप लुक्स, बड़े-बड़े डिजाइनर्स और क्रिएटिव थीम्स के लिए जाना जाता है. इस बार थीम 'Fashion is Art' थी, जिसे ज्यादातर सेलिब्रिटीज ने ड्रामेटिक तरीके से इंटरप्रेट किया.

गाउन, कैप, आर्ट इंस्पायर्ड मेकअप और हैवी एक्सेसरीज हर तरफ दिख रहे थे. ऐसे में भविता का सादा लुक बिल्कुल अलग खड़ा हो गया और यही वजह है कि ये सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा है. भविता मंडावा भारत की उभरती हुई मॉडल्स में से एक हैं. उन्होंने पहले भी कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स किए हैं, लेकिन मेट गाला उनका सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है. चाहे लोग उनकी तारीफ करें या आलोचना, एक बात तय है – उन्होंने इस बार पूरा ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है.

कौन हैं भविता मंडवा?

बता दें कि भविता हैदराबाद की रहने वाली हैं और उन्होंने जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्ट की पढ़ाई की है. भविता इसके बाद एमए की पढ़ाई करने के लिए न्यूयॉर्क के लिए गईं. जहां उन्हें किसी ने मॉडलिंग के लिए अप्रोच किया था. इसके बाद उन्हें chanel समेत कई ब्रांड्स में काम करने का अवसर मिला.