menu-icon
India Daily

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद फिर धड़का मलाइका अरोड़ा का दिल, 19 साल छोटे मिस्ट्री मैन के साथ रोम में मनाया वैलेंटाइन

मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता की एक रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दावा है कि दोनों ने रोम में वैलेंटाइन डे साथ मनाया है. हालांकि रिश्ते को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

babli
Edited By: Babli Rautela
अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद फिर धड़का मलाइका अरोड़ा का दिल, 19 साल छोटे मिस्ट्री मैन के साथ रोम में मनाया वैलेंटाइन
Courtesy: Reddit

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर वायरल हुई है. इस फोटो में वह डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता के साथ सेल्फी लेते नजर आ रही हैं. तस्वीर में दोनों के बीच नजदीकियां साफ दिखाई दे रही हैं, जिससे उनके रिश्ते की अफवाहों को और हवा मिल गई है. दावा किया जा रहा है कि यह फोटो इटली के रोम में ली गई और दोनों ने वैलेंटाइन डे साथ मनाया.

तस्वीर सामने आते ही रेडिट यूजर्स ने तरह तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दीं. कुछ लोगों ने इसे पीआर स्टंट बताया, तो कुछ ने फोटो में रोशनी को लेकर सवाल उठाए. एक यूजर ने लिखा कि यह तस्वीर जानबूझकर ऐसी दिखाई गई है ताकि दोनों के रिश्ते की चर्चा हो. वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि फोटो किसी शूट का हिस्सा लगती है. कई लोगों ने उम्र के अंतर को लेकर भी बहस छेड़ दी.

मलाइका और हर्ष मेहता की उम्र

मलाइका अरोड़ा की उम्र 52 साल बताई जा रही है, जबकि हर्ष मेहता 33 साल के हैं. यानी दोनों के बीच करीब 19 साल का अंतर है. इससे पहले मलाइका का नाम एक्टर अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा था, जिनके साथ उनका लगभग 12 साल का उम्र अंतर था. उम्र के इस अंतर को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है. कुछ लोग इसे निजी पसंद बता रहे हैं, तो कुछ इसे चर्चा का मुद्दा बना रहे हैं. अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका का नाम हर्ष मेहता के साथ कई बार जोड़ा गया. दोनों को कुछ मौकों पर साथ देखा गया, जिससे अटकलें और तेज हो गईं.

Malaika’s Valentine at Trevi Fountain??
by u/Paranoid_xxx in BollyBlindsNGossip

हालांकि मलाइका ने अब तक इस रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. न ही उन्होंने सोशल मीडिया पर हर्ष के साथ कोई पोस्ट साझा किया है. ऐसे में यह कहना जल्दबाजी होगी कि दोनों के बीच क्या रिश्ता है.

अर्जुन से अलग लेकिन रिश्ते अच्छे

ब्रेकअप के बाद भी मलाइका और अर्जुन के बीच संबंध सामान्य बताए जाते हैं. दोनों सार्वजनिक मंचों पर एक दूसरे के खिलाफ कुछ नहीं कहते और सम्मानजनक दूरी बनाए हुए हैं. फिलहाल वायरल तस्वीर ने फैंस के बीच उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है. अब सभी को मलाइका की ओर से किसी स्पष्ट बयान का इंतजार है. जब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं होती, तब तक यह मामला चर्चाओं और अटकलों तक ही सीमित रहेगा.

बॉलीवुड में रिश्तों को लेकर खबरें अक्सर सुर्खियां बनती हैं. मलाइका अरोड़ा का नाम एक बार फिर चर्चा में है और फैंस यह जानना चाहते हैं कि क्या वाकई रोम में मनाया गया वैलेंटाइन डे किसी नए रिश्ते की शुरुआत है.