Kabir Khan in Mahakumbh: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर कबीर खान हाल ही में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में डुबकी लगाने पहुंचे हैं. इस दौरान डायरेक्टर ने एएनआई से बातचीत करते हुए अपनी भावनाएं भी शेयर की. उन्होंने कहा कि 'मैं बहुत उत्साहित हूं. यह 12 साल में एक बार होता है. मैं यहां आकर खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं.'
प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाने पहुंचे डायरेक्टर कबीर खान
डायरेक्टर कबीर खान ने आगे कहा कि- 'मैं यहां पवित्र स्नान भी करूंगा. ये चीजें हिंदू और मुसलमान की नहीं हैं, ये हमारे देश और हमारी सभ्यता की चीजें हैं. इसमें हिंदू या मुसलमान जैसा कुछ नहीं है, अगर आप मानते हैं कि आप भारतीय हैं, तो आपको सब कुछ महसूस करना चाहिए.'
#WATCH | Prayagraj, UP: On his Maha Kumbh visit, Film Director Kabir Khan says "I am very excited. This happens once in 12 years. I feel fortunate to have come here. I will take a holy dip here too. These things are not about Hindus and Muslims, these are the things of our… pic.twitter.com/oXabr6I0NQ
— ANI (@ANI) January 28, 2025
'ये हिंदू-मुस्लिम की चीजें नहीं हैं'
उन्होंने आगे बताया कि वह यहां दो-तीन दिन रुकेंगे और कुंभ में स्नान जरूर करेंगे. इसी के साथ डायरेक्टर कबीर खान ने भेदभाव का भेद मिटाते हुए बताया कि 'वह यहां कुंभ में रूकेंगे. जब कुंभ आए हैं तो स्नान तो करेंगे ही करेंगे. ये हिंदू-मुस्लिम की चीजें नहीं हैं. ये हमारे मुल्क और हमारी सभ्यता की चीजें हैं. इसमें हिंदू-मुस्लिम नहीं होता है. अगर आप मानते हैं कि आप हिंदुस्तानी हैं, तो हर चीज आपको महसूस करनी चाहिए.'
कुंभ में कई स्टार्स ने लगाई डुबकी
आपको बता दें कि अभी तक कुंभ में कई स्टार्स डुबकी लगाने पहुंचे हैं. हाल ही में बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा भी अपनी पत्नी लिजेल और बच्चों के साथ महाकुंभ पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने काले लिबास में खुद को एकदम कवर किया हुआ था. इसी के साथ बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर भी महाकुंभ में शिरकत करने पहुंचे थे. साथ ही हरियाणवी डांसर सपना चौधरी भी हाल ही में महाकुंभ में पहुची थीं. सपना ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो भी शेयर किया था.