Shreya Ghoshal Net Worth: भारत में कई सिंगर्स ने हमेशा फिल्मों के लिए प्लेबैक का काम किया है. हाल ही में 25 जनवरी 2025 को पद्म पुरस्कार 2025 के विजेताओं का ऐलान किया गया था. जिनमें अरिजीत सिंह, लोकगायिका शारदा सिन्हा और फिल्म डायरेक्टर शेखर कपूर को पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. इन सबके बीच पद्म अवाॉर्ड की अनाउंसमेंट के बाद सिंगर सोनू निगम ने नाराजगी जाहिर की थी.
एक गाने के लाखों चार्ज करती हैं श्रेया घोषाल
हाल ही में सोनू निगम ने कुछ बड़े सिंगर को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित नहीं किए जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी. जिनमें अलका याग्निक, श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान और किशोर कुमार जैसे दिग्गज सिंगर के नाम शामिल है. आपको जानकारी के लिए बता दें कि श्रेया घोषाल बॉलीवुड की फेमस सिंगर में से एक है. श्रेया की आवाज का हर कोई दीवाना है. सिंगर ने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट गानों से नवाजा है.
इतने करोड़ की मालकिन हैं सिंगर
रिपोर्ट के मुताबिक सिंगर श्रेया घोषा की नेटवर्थ 240 करोड़ के बीच हैं. अपनी जादूई आवाज से श्रेया ने बॉलीवुड में लंबा सफर तय किया है. एक गाने के लिए सिंगर लाखों रुपए चार्ज करती हैं. जी हां श्रेया फिल्मों में एक गाने के लिए 25 लाख रुपए चार्ज करती हैं. 12 मार्च 1984 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक बंगाली परिवार में जन्मी श्रेया ने छोटी उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रेया का पहला स्टूडियो एल्बम 1998 में रिलीज़ हुआ था, जिसका नाम था बेंधेची बीना. हालांकि प्लेबैक सिंगर के तौर पर उन्हें पहला बड़ा ब्रेक 2000 में सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा जीतने के बाद मिला.
इसके अलावा श्रेया घोषा रियलिटी शो की जानी-मानी जजों में से एक हैं. इसमें स्टार वॉयस ऑफ इंडिया, एक्स फैक्टर इंडिया, इंडियन आइडल जूनियर और कई शामिल हैं. श्रेया ने हिंदी, बंगाली, असमिया, भोजपुरी, तेलुगु, तमिल, ओडिया, गुजराती, कन्नड़, मराठी, मलयालम, नेपाली और कई भाषाओं में काम किया है. उन्होंने 16 साल की उम्र में देवदास में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार जीता है.
2012 में श्रेया फोर्ब्स सेलिब्रिटी 100 में शामिल हुईं, जो भारत की मशहूर हस्तियों की इनकम और पॉपुलैरिटी पर आधारित लिस्ट है.