menu-icon
India Daily

'1 लाख प्लस कॉम्प्रोमाइज...', इस एक्ट्रेस ने खोली इंडस्ट्री की पोल, बोलीं- नॉन नेपो किड के साथ यही होता है

मानवी गगरू ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक दिलचस्प और थोड़ा शॉकिंग किस्सा शेयर किया है. मानवी गगरू ने बताया कि इंडस्ट्री में बाहर से आने वाले कलाकारों को किस तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

antima
Edited By: Antima Pal
'1 लाख प्लस कॉम्प्रोमाइज...', इस एक्ट्रेस ने खोली इंडस्ट्री की पोल, बोलीं- नॉन नेपो किड के साथ यही होता है
Courtesy: X

Maanvi Gagroo Compromise: अभिनेत्री मानवी गगरू ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक दिलचस्प और थोड़ा शॉकिंग किस्सा शेयर किया है. मानवी गगरू ने बताया कि इंडस्ट्री में बाहर से आने वाले कलाकारों को किस तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. मानवी ने बताया कि उनके करियर की शुरुआत में उन्हें एक प्रोजेक्ट के लिए ऑफर आया. 

इस एक्ट्रेस ने खोली इंडस्ट्री की पोल

मैसेज में साफ लिखा था- ‘₹1 लाख प्लस कंप्रोमाइज’. मानवी गगरू कहती हैं- 'मैं उस समय इतनी नई थी कि मुझे ‘कंप्रोमाइज’ का मतलब ही समझ नहीं आया. मैंने रिप्लाई कर दिया- ‘कंप्रोमाइज?' यह देखकर मानवी खुद भी हैरान रह गईं. 

'मुझे लगा शायद कोई टेक्निकल शब्द होगा'

उन्होंने आगे कहा- 'मुझे लगा शायद कोई टेक्निकल शब्द होगा या प्रोजेक्ट से जुड़ी कोई शर्त. लेकिन जब मैंने इसे एक कास्टिंग डायरेक्टर को दिखाया, जो मेरे मेंटर जैसे थे, तो उनका रिएक्शन देखकर मेरी आंखें खुल गईं. उन्होंने तुरंत कहा- ‘इसे डिलीट करो, ब्लॉक करो और इस नंबर को हमेशा के लिए ब्लॉक कर दो.'

'नॉन-नेपो बच्चों के साथ ज्यादा होते हैं'

मानवी गगरू ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि ऑफर टेक्स्ट मैसेज के जरिए आया था. उन्होंने कहा- 'मुझे तो इंप्रेस ही हो गई. आमतौर पर लोग फोन पर बात करते हैं ताकि कोई प्रूफ न रहे. लेकिन यहां तो सीधे ‘₹1 लाख प्लस कंप्रोमाइज’ लिखकर भेज दिया गया.' यह किस्सा बताते हुए मानवी गगरू ने यह भी कहा कि ऐसे अनुभव नॉन-नेपो बच्चों के साथ ज्यादा होते हैं क्योंकि उनके पास इंडस्ट्री में सपोर्ट सिस्टम कम होता है. उन्हें हर चीज खुद सीखनी पड़ती है.

इसी पॉडकास्ट में मानवी गगरू ने एक और अनुभव शेयर किया. शुरुआती दिनों में उन्हें डिबोनेयर मैगजीन के लिए कवर शूट का ऑफर मिला था. उस समय भी उन्हें कई बातें समझ नहीं आईं और स्थिति थोड़ी अजीब हो गई थी. मानवी गगरू ने अपनी ईमानदारी और मेहनत से धीरे-धीरे इंडस्ट्री में जगह बनाई है.