Apoorva Mukhija Controversy: क्रिएटर अपूर्वा मखीजा इन दिनों अपनी ईमानदार बातचीत के लिए सुर्खियों में हैं. लॉक अप सीजन 2 के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने सूफी मोतीवाला के साथ हुई भावुक मुलाकात में 'इंडिया’s गॉट लेटेंट' विवाद के दौरान अपने मानसिक संघर्ष को खुलकर शेयर किया. अपूर्वा ने बताया कि उस मुश्किल समय में उन्होंने सुसाइड की सोच तक ली थी, लेकिन सूफी का साथ उन्हें संभाले रखा.
एपिसोड में दोनों पुराने दोस्त लंबे समय बाद मिले तो अपूर्वा की आंखें भर आईं. उन्होंने सूफी से कहा- 'मैंने तुम्हें बहुत मिस किया. ऐसा फिर मत करना, मैं रोने लगी हूं.' आगे बात करते हुए अपूर्वा भावुक होकर बोलीं- 'लेटेंट विवाद के समय अगर सूफी मेरे साथ नहीं होते तो मैं खुदकुशी कर लेती. तुम ही एकमात्र व्यक्ति थे जो मेरे साथ खड़े थे. उस समय मैं किसी से डेटिंग भी नहीं कर रही थी और पर्सनली बहुत अकेली महसूस कर रही थी.'
Apoorva Makhija aka Rebel Kid revealed after latent Show controversy.
She would have k!lled herself if This gay name Sufi would not have been there
The was these two are talking looks like they are in love pic.twitter.com/OwZytnRHyM
— Gagan Choudhary (@trigguuuu) July 23, 2026
अपूर्वा ने आगे बताया कि सूफी उनकी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम बने रहे. विवाद के दौरान सोशल मीडिया पर भारी बैकलैश झेल रही अपूर्वा के लिए सूफी की दोस्ती बहुत खास साबित हुई. सूफी ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि उनके साथ बिताया वो एक साल उनका सबसे पसंदीदा साल था. बॉम्बे में मुझे पहली बार लगा कि मेरा एक सोशल सर्कल है. जब चाहूं किसी के पास जा सकता हूं. मैंने तुम्हें बहुत मिस किया.'
दोनों ने इस मुलाकात में एक-दूसरे से माफी भी मांगी. अपूर्वा ने कहा- 'मैं भी सॉरी हूं. छोटी-छोटी बातें बहुत दर्द दे जाती हैं. जब तुम्हें सबसे ज्यादा जरूरत थी, मैं तुम्हारे लिए सेफ स्पेस नहीं बना पाई.' सूफी ने भी पुरानी गलतफहमियों को स्वीकार किया और दोनों ने अपनी दोस्ती को फिर से जोड़ने की इच्छा जताई.
यह एपिसोड फैंस के लिए काफी इमोशनल रहा. अपूर्वा मखीजा ने पहले भी कई बार अपनी मेंटल हेल्थ की बात की है, लेकिन इस बार उन्होंने इतनी खुलकर अपनी कमजोरियों को शेयर किया. सूफी मोतीवाला के साथ उनकी दोस्ती एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है.