Ahaan Panday & Sharvari Upcoming Movie: यश राज फिल्म्स ने अपनी नई अनटाइटल्ड रोमांटिक-एक्शन फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. फिल्म 26 मार्च 2027 को देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म के निर्देशक अली अब्बास ज़फर हैं और इसमें मुख्य भूमिका में नजर आएंगे अहान पांडे, शरवरी, बॉबी देओल.
आदित्य चोपड़ा द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म फिलहाल शूटिंग के आखिरी चरण में है. फिल्म का बड़ा हिस्सा यूके में शूट किया जा रहा है. अली अब्बास जफर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर फिल्म की घोषणा करते हुए अहान पांडे की एक जोरदार फोटो शेयर की. फोटो में अहान YRF के क्लैपबोर्ड के पीछे गुस्सैल अंदाज में नजर आ रहे हैं.
#BreakingNews... ADITYA CHOPRA - ALI ABBAS ZAFAR LOCK RELEASE DATE FOR AHAAN PANDAY - SHARVARI STARRER... 26 March 2027 [#GoodFriday] is the theatrical release date for director #AliAbbasZafar's untitled romantic action drama, produced by #YashRajFilms.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 24, 2026
The film stars… pic.twitter.com/AIWK3MseFZ
अली अब्बास जफर ने कैप्शन में लिखा- 'And it BEGINS.' इससे पहले फरवरी में उन्होंने अहान के साथ एक और पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था- 'Power isn’t Given.. Its TAKEN.. Ready to Roll.' फिल्म को हाई वोल्टेज एक्शन और रोमांस का खूबसूरत मिश्रण बताया जा रहा है.
अहान पांडे इन दिनों 'सैयारा' फिल्म की सफलता का पूरा मजा ले रहे हैं. मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अहान ने गायक कृष की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों और समीक्षकों ने खूब पसंद किया. फिल्म की भावुक कहानी, शानदार परफॉर्मेंस और सोलफुल संगीत ने इसे हिट बना दिया. 'सैयारा' के बाद अहान की लोकप्रियता काफी बढ़ी है और अब YRF जैसी बड़ी बैनर वाली फिल्म उनके करियर को नई ऊंचाई देने वाली मानी जा रही है.
निर्देशक अली अब्बास जफर बॉलीवुड के सबसे सफल एक्शन-ड्रामा फिल्ममेकरों में शुमार हैं. उन्होंने 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में निर्देशित की हैं. उनकी फिल्मों में स्टाइलिश एक्शन, भव्य विजुअल्स और मजबूत कहानी होती है. उम्मीद है कि इस नई फिल्म में भी वे अपना जादू चला देंगे.
फिल्म में शरवरी लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आएंगी. हाल के वर्षों में शरवरी ने अपनी परफॉर्मेंस से अच्छी पहचान बनाई है. बॉबी देओल और ऐश्वर्य ठाकरे महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे. पूरी टीम अभी यूके में शूटिंग में व्यस्त है. YRF और अली अब्बास जफर का यह कॉम्बिनेशन दर्शकों के बीच पहले से ही चर्चा का विषय बन गया है. 2027 में रिलीज होने वाली यह फिल्म युवा एक्शन-रोमांस लवर्स के लिए खास होने वाली है. फिलहाल फिल्म की कहानी, गाने और आधिकारिक नाम को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन जैसे-जैसे शूटिंग आगे बढ़ेगी और डिटेल्स सामने आती रहेंगी.
बॉलीवुड में युवा सितारों को बड़ी फिल्मों में मौका देने के लिए मशहूर यश राज फिल्म्स इस प्रोजेक्ट के जरिए एक बार फिर नई ऊर्जा और स्टाइल लेकर आ रही है. 26 मार्च 2027 का इंतजार अब शुरू हो गया है.