menu-icon
India Daily

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' टॉप पर कायम, स्पिन-ऑफ 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' का धमाकेदार डेब्यू, देखें टीआरपी रिपोर्ट

टीआरपी रिपोर्ट में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. वीक 11 में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने फिर से नंबर 1 की पोजीशन पर कब्जा बरकरार रखा. सबसे बड़ा सरप्राइज इसका स्पिन-ऑफ शो क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं का रहा, जिसने अपने पहले ही हफ्ते में जबरदस्त शुरुआत करते हुए दूसरे स्थान पर एंट्री मार दी.

antima
Edited By: Antima Pal
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' टॉप पर कायम, स्पिन-ऑफ 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' का धमाकेदार डेब्यू, देखें टीआरपी रिपोर्ट
Courtesy: x

मुंबई: हिन्दी टीवी शो की लोकप्रियता मापने वाली साप्ताहिक टीआरपी रिपोर्ट में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. वीक 11 में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने फिर से नंबर 1 की पोजीशन पर कब्जा बरकरार रखा. सबसे बड़ा सरप्राइज इसका स्पिन-ऑफ शो क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं का रहा, जिसने अपने पहले ही हफ्ते में जबरदस्त शुरुआत करते हुए दूसरे स्थान पर एंट्री मार दी.

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' टॉप पर कायम

स्मृति इरानी की लोकप्रिय सीरीज का यह स्पिन-ऑफ 1.9 ट्रप रेटिंग के साथ नंबर 2 पर पहुंच गया. दर्शकों को वृंदा और अंगद की नई कहानी काफी पसंद आ रही है. मेकर्स के लिए यह शानदार शुरुआत मानी जा रही है. 'अनुपमा' की बात करें तो यह शो थोड़ा सरकते हुए तीसरे स्थान पर आ गया. हालांकि अभी भी टॉप-3 में अपनी जगह बनाए रखना 'अनुपमा' के लिए अच्छी बात है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by StarPlus (@starplus)

चौथे नंबर पर वसुधा रही, जबकि पांचवें स्थान पर 'गंगा माई की बेटियां' ने जगह बनाई. छठे स्थान पर 'नागिन 7' ने अपनी रैंकिंग में थोड़ा सुधार दिखाया. सातवें नंबर पर 'तुम से तुम तक' और आठवें पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' रहा. लंबे समय बाद 'लाफ्टर शेफ' टॉप-10 में वापसी करते हुए नौवें स्थान पर पहुंच गया. 

दूसरी ओर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की रैंकिंग में और गिरावट आई. यह शो अब दसवें स्थान पर खिसक गया. आईपीएल 2026 के आने वाले मौसम को देखते हुए कई शोज की रेटिंग पर असर पड़ रहा है, लेकिन कुछ शोज अपनी मजबूत कहानी के दम पर टिके हुए हैं. 

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2  

क्योंकि रिश्तों के भी रुप बदलते है

अनुपमा  

वसुधा  

गंगा माई की बेटियां

नागिन 7  

तुम से तुम तक  

तारक मेहता का उल्टा चश्मा  

लाफ्टर शेफ्स  

ये रिश्ता क्या कहलाता है

दर्शक अब यह देखने को उत्सुक हैं कि क्या नया स्पिन-ऑफ शो अपने मूल शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को भी पीछे छोड़ पाएगा? अगले हफ्ते की रिपोर्ट में यह साफ हो जाएगा. यह टीआरपी रिपोर्ट दिखाती है कि दर्शक अभी भी पारिवारिक ड्रामा और रिश्तों की कहानियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं.