menu-icon
India Daily

UP में टैक्स फ्री हुई 'कृष्णावतारम पार्ट 1', सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान

रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म की टीम के साथ थिएटर में बैठकर 'कृष्णावतारम पार्ट 1' देखी. फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसकी तारीफ भी की. फिल्म के प्रोड्यूसर सजन राज कुरुप ने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी शेयर की. उन्होंने लिखा- 'माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का बहुत-बहुत धन्यवाद.

antima
Edited By: Antima Pal
UP में टैक्स फ्री हुई 'कृष्णावतारम पार्ट 1', सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान
Courtesy: x

मुंबई: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट (हृदयम)' को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री घोषित कर दिया है. हार्दिक गज्जर द्वारा निर्देशित यह फिल्म गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता, सुष्मिता भट, संस्कृति जयाना और निवाशिनी कृष्णन मुख्य भूमिकाओं में हैं. बड़े सितारों के बिना बनी इस फिल्म की रिलीज से पहले प्रचार-प्रसार बहुत कम था, लेकिन रिलीज के बाद वर्ड ऑफ माउथ ने इसे अच्छा बूस्ट दिया. 

रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म की टीम के साथ थिएटर में बैठकर 'कृष्णावतारम पार्ट 1' देखी. फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसकी तारीफ भी की. फिल्म के प्रोड्यूसर सजन राज कुरुप ने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी शेयर की. उन्होंने लिखा- 'माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का बहुत-बहुत धन्यवाद. उन्होंने हमारे फिल्म को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री करने का फैसला लिया. यह फिल्म हमारी विरासत, संस्कृति और भगवान श्रीकृष्ण की कहानी को नई पीढ़ी तक पहुंचाती है.'

प्रोड्यूसर ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें सीएम योगी फिल्म के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी और खासियत 'कृष्णावतारम' श्रीकृष्ण की जीवन गाथा पर आधारित है. यह फिल्म नई पीढ़ी के दर्शकों को हमारी प्राचीन संस्कृति और धार्मिक विरासत से जोड़ने का प्रयास करती है. छोटे बजट और नए चेहरों के साथ बनी यह फिल्म दर्शकों के बीच धीरे-धीरे चर्चा बटोर रही है. 

बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस

रिलीज के पहले दिन फिल्म को सिर्फ 42 लाख रुपये की कमाई हुई थी, लेकिन वीकेंड पर इसमें जबरदस्त उछाल आया. तीन दिनों के वीकेंड में फिल्म ने भारत में कुल 7.32 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. टैक्स फ्री होने से अब उत्तर प्रदेश के थिएटरों में और भी ज्यादा दर्शक पहुंचेंगे, जिससे फिल्म की कमाई और बढ़ने की उम्मीद है. 

बॉलीवुड के बड़े सितारों की फिल्मों के बीच यह छोटी फिल्म अपनी मेहनत और सकारात्मक कहानी के दम पर दर्शकों का ध्यान खींच रही है. सीएम योगी का टैक्स फ्री घोषणा करना फिल्म के लिए बड़ा समर्थन माना जा रहा है. फिल्म की टीम इस फैसले से बेहद खुश है.