menu-icon
India Daily

'मैंने प्यार किया' में भाग्यश्री को क्यों मिली थी सलमान खान से ज्यादा फीस? एक्ट्रेस ने अब बताई असली वजह

'मैंने प्यार किया' को सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री लीड रोल में थे. रिलीज के बाद यह फिल्म बॉलीवुड का सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर बन गई. इसने सलमान को स्टार बना दिया और भाग्यश्री को भी रातोंरात फेम मिल गया. लेकिन पारिश्रमिक को लेकर यह फिल्म हमेशा चर्चा में रही क्योंकि यहां हीरोइन को हीरो से ज्यादा पैसे मिले.

antima
Edited By: Antima Pal
'मैंने प्यार किया' में भाग्यश्री को क्यों मिली थी सलमान खान से ज्यादा फीस? एक्ट्रेस ने अब बताई असली वजह
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री ने अपने डेब्यू फिल्म 'मैंने प्यार किया' को लेकर एक दिलचस्प बात का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि साल 1989 की इस सुपरहिट फिल्म में उन्हें सलमान खान से ज्यादा फीस दी गई थी. यह बात इसलिए चौंकाने वाली है क्योंकि उस समय सलमान पहले ही एक फिल्म कर चुके थे, जबकि भाग्यश्री के लिए यह पहली फिल्म थी.

'मैंने प्यार किया' में भाग्यश्री को क्यों मिली सलमान से ज्यादा फीस

'मैंने प्यार किया' को सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री लीड रोल में थे. रिलीज के बाद यह फिल्म बॉलीवुड का सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर बन गई. इसने सलमान को स्टार बना दिया और भाग्यश्री को भी रातोंरात फेम मिल गया. लेकिन पारिश्रमिक को लेकर यह फिल्म हमेशा चर्चा में रही क्योंकि यहां हीरोइन को हीरो से ज्यादा पैसे मिले.

भाग्यश्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में पारिश्रमिक तय करना पूरी तरह बिजनेस स्ट्रैटजी पर निर्भर करता है. यह डिमांड और सप्लाई का मामला है. प्रोड्यूसर हमेशा उस अभिनेता या अभिनेत्री को चुनते हैं जो प्रोजेक्ट के लिए सबसे ज्यादा वैल्यू ला सके और जिसकी फीस बजट में फिट बैठे.

उन्होंने आगे बताया- 'अगर कोई दूसरा कलाकार समान क्वालिटी और लुक कम फीस में दे रहा हो तो प्रोड्यूसर बिना झिझके उसे चुन लेंगे.' भाग्यश्री के मुताबिक 'मैंने प्यार किया' में प्रोड्यूसर को उनकी फीस ज्यादा देने में कोई दिक्कत नहीं हुई क्योंकि वे उस रोल के लिए सबसे सही चॉइस थीं. फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्रेजेंस और मार्केट वैल्यू को देखते हुए यह फैसला लिया गया. 

उस समय बॉलीवुड में ज्यादातर फिल्मों में पुरुष कलाकारों को ज्यादा पैसे दिए जाते थे, लेकिन इस फिल्म में उलटा हुआ. भाग्यश्री की मानें तो यह कोई जेंडर इश्यू नहीं बल्कि शुद्ध बिजनेस डिसीजन था. प्रोड्यूसर को लगा कि भाग्यश्री इस कहानी में नायक के साथ परफेक्ट फिट बैठेंगी और फिल्म को नया लुक देंगी.

फिल्म की सफलता ने साबित कर दिया कि यह फैसला सही था. 'मैंने प्यार किया' आज भी लोगों के दिलों में बसती है. भाग्यश्री ने इस फिल्म के बाद कई और फिल्में कीं, लेकिन यह हमेशा उनकी सबसे यादगार फिल्म बनी रही. सलमान खान भी इस फिल्म से सुपरस्टार बने और आज वे इंडस्ट्री के टॉप हीरो हैं.