menu-icon
India Daily

Koffee With Karan Season 9: करण जौहर ने किया आखिरी सीजन का ऐलान, इस दिन से JioHotstar पर होगा स्ट्रीम

करण जौहर का पॉपुलर चैट शो Koffee With Karan अपने नौवें और आखिरी सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है. शो का सीजन 9 14 अक्टूबर से JioHotstar पर स्ट्रीम होगा.

babli
Edited By: Babli Rautela
Koffee With Karan Season 9: करण जौहर ने किया आखिरी सीजन का ऐलान, इस दिन से JioHotstar पर होगा स्ट्रीम
Courtesy: JioHotstar

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर और होस्ट करण जौहर अपने चर्चित चैट शो Koffee With Karan के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच आने वाले हैं. शो के नौवें सीजन की रिलीज डेट सामने आ गई है. खास बात यह है कि करण जौहर ने इस सीजन को शो का आखिरी सीजन बताया है.

Koffee With Karan Season 9 का प्रीमियर 14 अक्टूबर से JioHotstar पर होगा. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर अनाउंसमेंट वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है. इस खबर के सामने आने के बाद शो के लंबे सफर को लेकर फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है.

इस दिन से शुरू होगा Koffee With Karan 9

करण जौहर का यह लोकप्रिय चैट शो 14 अक्टूबर से JioHotstar पर स्ट्रीम किया जाएगा. शो के नए सीजन को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता बनी हुई थी. अब रिलीज डेट के ऐलान के साथ इस सीजन को लेकर बज और बढ़ गया है. शो में बॉलीवुड से जुड़े सितारों की मौजूदगी, उनकी निजी जिंदगी से जुड़े किस्से और करण जौहर के सवाल हमेशा चर्चा का हिस्सा रहे हैं. ऐसे में आखिरी सीजन को लेकर यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार शो में कौन-कौन से सेलिब्रिटीज नजर आते हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

करण जौहर ने क्यों कहा आखिरी सीजन

करण जौहर ने शो के आखिरी सीजन को लेकर एक इमोशनल मैसेज शेयर किया है. उन्होंने अपने बयान में कहा कि कुछ सफर ऐसे होते हैं जिन्हें खत्म करने की योजना नहीं होती, लेकिन एक समय ऐसा आता है जब अंदर से महसूस होता है कि अब उसे छोड़ने का वक्त आ गया है. करण ने Koffee With Karan को अपनी जिंदगी का बेहद खास हिस्सा बताया. उनके मुताबिक इस शो ने उन्हें दोस्ती, यादें, मजेदार पल, प्यार और विवाद सब कुछ दिया. उन्होंने खास तौर पर शो के दर्शकों का जिक्र किया, जिन्होंने अलग-अलग तरह से Koffee With Karan के सफर में उनका साथ दिया.

दर्शकों को बताया शो का सबसे अहम हिस्सा

करण जौहर के मुताबिक शो के पूरे सफर में सबसे महत्वपूर्ण चीज उसके दर्शक रहे हैं. उन्होंने कहा कि दर्शकों ने शो के साथ हंसी-मजाक किया, बहस की, ट्रोल किया और उसे सेलिब्रेट भी किया. करण ने यह भी कहा कि दर्शक हर बार एक और कप कॉफी के लिए शो में वापस आते रहे. यही वजह है कि आखिरी सीजन उनके लिए सिर्फ एक और सीजन नहीं बल्कि दर्शकों के प्रति आभार जताने का मौका है.