menu-icon
India Daily

उर्वशी रौतेला का क्वर्की टीपॉट बैग चर्चा में, नेटिजन्स बोले- 'अलादीन का चिराग'

नेवी ब्लू गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आई उर्वशी, लेकिन उनका टीपॉट शेप का चमकदार हैंडबैग सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है. नेटिजन्स इसे मजाक में 'अलादीन का चिराग' बता रहे हैं. कई यूजर्स ने कमेंट्स में लिखा- 'टी वॉक', 'चाय वॉक' और 'चिराग लेकर आई है.' बैग की तस्वीरें शेयर होते ही फैंस के रिएक्शन से सोशल मीडिया गर्म हो गया.

antima
Edited By: Antima Pal
उर्वशी रौतेला का क्वर्की टीपॉट बैग चर्चा में, नेटिजन्स बोले- 'अलादीन का चिराग'
Courtesy: X

Urvashi Rautela Teapot Bag: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला एक बार फिर से अपनी यूनिक स्टाइल से सुर्खियों में छा गई हैं. हाल ही में IIFA Connekt 2026 इवेंट में पहुंची उर्वशी ने ग्लैमरस लुक के साथ-साथ एक अनोखा हैंडबैग कैरी किया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. 

नेवी ब्लू गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आई उर्वशी, लेकिन उनका टीपॉट शेप का चमकदार हैंडबैग सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है. नेटिजन्स इसे मजाक में 'अलादीन का चिराग' बता रहे हैं. कई यूजर्स ने कमेंट्स में लिखा- 'टी वॉक', 'चाय वॉक' और 'चिराग लेकर आई है.' बैग की तस्वीरें शेयर होते ही फैंस के रिएक्शन से सोशल मीडिया गर्म हो गया.

उर्वशी का ग्लैमरस अवतार

IIFA Connekt 2026 के लिए उर्वशी ने फ्लोर लेंथ नेवी ब्लू गाउन चुना. गाउन में स्वीटहार्ट नेकलाइन, स्ट्रक्चर्ड कॉर्सेट बॉडीस और फ्लेयर स्कर्ट था, जो उनकी फिगर को खूब हाइलाइट कर रहा था. गाउन के साथ स्वीपिंग ट्रेन भी था, जिससे लुक और भव्य लग रहा था. उन्होंने लुक को और ग्लैमरस बनाने के लिए डायमंड और सैफायर ज्वेलरी पहनी. 

स्टेटमेंट नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और दोनों हाथों में मोटे ब्रेसलेट्स ने उनका लुक परफेक्ट बना दिया. सिल्वर मेटालिक हील्स के साथ उन्होंने पूरा आउटफिट पूरा किया. लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान अपनी तरफ खींचा उनके राइनस्टोन स्टडेड टीपॉट शेप वाले हैंडबैग ने. क्लासिक क्लच की जगह उर्वशी ने सिल्वर क्रिस्टल्स और ब्लू स्टोन्स से सजे इस क्यूट हैंडबैग को चुना. चेन के साथ यह बैग काफी स्टाइलिश और यूनिक लग रहा था.

नेटिजन्स के रिएक्शन

सोशल मीडिया यूजर्स इस अनोखे बैग पर खूब फिदा हो रहे हैं. कोई इसे अलादीन का चिराग बता रहा है तो कोई चाय पार्टी का सामान. कई फैंस ने लिखा- 'उर्वशी हर बार कुछ नया लाती हैं', जबकि कुछ ने मजाक उड़ाया कि 'चाय पीने जा रही हैं क्या?.'

उर्वशी रौतेला अपनी बोल्ड और अलग स्टाइल के लिए जानी जाती हैं. चाहे फैंशन हो या फिल्में, वो हमेशा ट्रेंड सेट करती नजर आती हैं. IIFA Connekt 2026 में उनका यह लुक एक बार फिर साबित करता है कि वो रेड कार्पेट पर रिस्क लेने से नहीं डरतीं.