menu-icon
India Daily

केतन अग्रवाल मर्डर केस पर कंगना रनौत का रिएक्शन, बोलीं- 'माता-पिता को दोष नहीं दे सकते'

पुणे में लोहागढ़ किले पर हुई एक चौंकाने वाली घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है. 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत को शुरू में ट्रेकिंग का हादसा माना गया था, लेकिन पुलिस जांच में यह साजिश का मामला सामने आया.

antima
Edited By: Antima Pal
केतन अग्रवाल मर्डर केस पर कंगना रनौत का रिएक्शन, बोलीं- 'माता-पिता को दोष नहीं दे सकते'
Courtesy: X

Kangana Reacts To Ketan Murder Case: पुणे में लोहागढ़ किले पर हुई एक चौंकाने वाली घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है. 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत को शुरू में ट्रेकिंग का हादसा माना गया था, लेकिन पुलिस जांच में यह साजिश का मामला सामने आया. केतन को कथित तौर पर गहरी खाई में धक्का देकर मार दिया गया. 

केतन अग्रवाल मर्डर केस पर कंगना रनौत का रिएक्शन

इस मामले में उनकी मंगेतर 20 वर्षीय सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. केतन और सिया की फरवरी में सगाई हुई थी. दोनों परिवार नवंबर में जयपुर के एक महल में भव्य शादी की तैयारी कर रहे थे. 17 करोड़ रुपये का महल बुक किया गया था और मेहमानों के लिए दो प्राइवेट एयरक्राफ्ट का इंतजाम भी हो चुका था. लेकिन इस खुशी भरे माहौल में एक साजिश रची गई, जिसने सब कुछ बदल दिया.

 'माता-पिता को दोष नहीं दे सकते'

इस मामले पर बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी. शुक्रवार को इंस्टाग्राम स्टोरी में कंगना ने लिखा कि आजकल बच्चों के संस्कारों का अंदाजा सिर्फ परिवार, घर या माता-पिता को देखकर नहीं लगाया जा सकता. 

कंगना ने कहा- 'ये दिन ऐसे आ गए हैं कि परिवार, घर या माता-पिता को देखकर बच्चों के संस्कारों का पता नहीं चलता. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्हें कौन प्रोग्राम कर रहा है? वे किसके साथ समय बिताते हैं, सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या वास्तविक जीवन में उनका प्रभाव क्या है. माता-पिता को दोष नहीं दिया जा सकता क्योंकि लोग कई समानांतर जिंदगियां जी रहे हैं.'

उन्होंने आगे लिखा कि लोग खुद को अच्छा दिखाने के लिए छवि बनाते हैं. यह सब दिखावे का खेल है, असली भावनाओं या सच्चाई से दूर. इसलिए परिवार को बच्चों के कार्यों के लिए जज नहीं किया जाना चाहिए. कंगना का यह बयान ऐसे समय में आया है जब सोशल मीडिया पर सिया के परिवार की काफी आलोचना हो रही है. कई लोग माता-पिता को भी जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.