menu-icon
India Daily

Kareena Kapoor Eid Party: करीना और सैफ की ईद पार्टी से क्यों दूर रहीं बेटी सारा अली खान

Kareena Kapoor Eid Party: बॉलीवुड की ईद पार्टी काफी शानदार रही. करीना कपूर ने भी इस बार ईद की पार्टी रखी जिसमें सारा अली खान को फैंस ने काफी मिस किया.

India Daily Live
Kareena Kapoor Eid Party: करीना और सैफ की ईद पार्टी से क्यों दूर रहीं बेटी सारा अली खान

नई दिल्ली: 11 अप्रैल को पूरे देश में ईद मनाया गया. ऐसे में हर कोई इसके जश्न में डूबा नजर आ रहा है. आम आदमी के साथ-साथ बड़े-बड़े सितारों ने भी ईद का जश्न मनाया. बॉलीवुड में भी खूब ईद की पार्टियां हुईं, जहां एक तरफ तीनों खान की ईद पार्टी ने धूम मचाई, वहीं करीना और सैफ अली ने भी ईद की पार्टी काफी धूमधाम से रखी. 

इस पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आई है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई है. करीना कपूर की इस पार्टी में पटौदी परिवार भी नजर आया. इस पार्टी में वैसे तो करीना कपूर, सैफ अली खान, सोहा अली खान, तैमूर अली खान, कुणाल खेमू, सबा अली खान दिखाई दिए. लेकिन फैंस ने इस दौरान सैफ की बड़ी बेटी सारा को मिस किया जो कि इस पार्टी का हिस्सा नहीं बनी.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Soha (@sakpataudi)

पटौदी की ईद पार्टी

पटौदी परिवार में कोई भी फंक्शन हो सारा अली खान और इब्राहिम अली को देखा जाता है. ऐसे में इस बार इन दोनों की गैर मौजूदगी लोगों के मन में कई सारे सवाल पैदा कर रही है. हालांकि, बाताया जा रहा है कि सारा अपने भाई के साथ अपने वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं इसलिए वो इस पार्टी का हिस्सा नहीं बन पाईं.

सबा पटौदी ने ईद की पार्टी की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा- 'ईद मुबारक. परिवार हमेशा मायने रखता है. ये काफी अच्छा पल था.'  तस्वीरों को ध्यान से देखें तो करीना कपूर ने ग्रीन कलर का सिंपल सूट पहना है जिसमें वह बेहद सुंदर दिख रही हैं, और उनके इस लुक की हर कोई तारीफ कर रहा है.