menu-icon
India Daily

करण जौहर से लेकर उर्मिला मातोंडकर तक, मनीष मल्होत्रा ​​की मां के अंतिम संस्कार में पहुंचे सेलेब्स; Video

मनीष मल्होत्रा बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध डिजाइनरों में से एक हैं. तीन दशकों से ज्यादा समय से वे फिल्मों के लिए खूबसूरत कॉस्ट्यूम डिजाइन कर रहे हैं. उनकी डिजाइन हमेशा सुर्खियां बटोरती हैं. पिछले साल उन्होंने प्रोड्यूसर बनकर 'साली मोहब्बत' और 'गुस्ताख इश्क' जैसी फिल्में बनाईं. अपनी मां के साथ उनका खास रिश्ता था. 

antima
Edited By: Antima Pal
करण जौहर से लेकर उर्मिला मातोंडकर तक, मनीष मल्होत्रा ​​की मां के अंतिम संस्कार में पहुंचे सेलेब्स; Video
Courtesy: x

मुंबई: फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए यह समय बहुत दुख भरा है. उनकी मां गरिमा मल्होत्रा का 19 मार्च 2026 को 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. गुरुवार को हुई इस खबर ने बॉलीवुड और फैशन जगत में शोक की लहर दौड़ा दी. शुक्रवार 20 मार्च को मुंबई के सांता क्रूज वेस्ट स्थित हिंदू श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें कई बड़े सितारे शामिल हुए.

मनीष मल्होत्रा ​​की मां के अंतिम संस्कार में पहुंचे सेलेब्स

मनीष मल्होत्रा बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध डिजाइनरों में से एक हैं. तीन दशकों से ज्यादा समय से वे फिल्मों के लिए खूबसूरत कॉस्ट्यूम डिजाइन कर रहे हैं. उनकी डिजाइन हमेशा सुर्खियां बटोरती हैं. पिछले साल उन्होंने प्रोड्यूसर बनकर 'साली मोहब्बत' और 'गुस्ताख इश्क' जैसी फिल्में बनाईं. अपनी मां के साथ उनका खास रिश्ता था. 

हाल ही में 'गुस्ताख इश्क' के ट्रेलर लॉन्च पर उन्होंने बताया था कि 95 साल की उम्र में भी उनकी मां का दिमाग तेज था. वे ट्रेलर दिखाती थीं और गाने सुनकर मजा लेती थीं. उन्होंने अभिनेताओं की तारीफ भी की थी. अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई बड़े नाम पहुंचे और मनीष को सांत्वना दी. करण जौहर सबसे पहले नजर आए, जो मनीष के करीबी दोस्त हैं.

उर्मिला मतोंडकर भी शांतिपूर्वक पहुंचीं और श्रद्धांजलि दी. खुशी कपूर और ओरी साथ में आए, जो युवा पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं. रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी भी दिखे. विजय वर्मा जैसे अन्य सितारे भी अंतिम संस्कार के बाद बाहर निकलते नजर आए. इससे पहले निधन की खबर पर कई सितारे मनीष के घर पहुंचे थे. 

ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अर्जुन कपूर, करण जौहर, करिश्मा कपूर, वरुण धवन, सोनाली बेंद्रे, अनन्या पांडे जैसे नामों ने शोक जताया. सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने 'ओम शांति' लिखकर श्रद्धांजलि दी.