menu-icon
India Daily

'हद से ज्यादा प्रोपेगैंडा फैला दिया...', एक बार फिर ध्रुव राठी ने 'धुरंधर 2' के डायरेक्टर आदित्य धर पर साधा निशाना, जानें क्या कहा?

ध्रुव राठी ने x पर ट्वीट करते हुए कहा कि 'पिछली फिल्म में थोड़ा बैलेंस था, लेकिन इस बार ओवरकॉन्फिडेंस में ज्यादा कर बैठे. अच्छी तरह बना प्रोपेगैंडा ज्यादा खतरनाक होता है, लेकिन अब तो वो भी नहीं रहा.' उन्होंने फिल्म को 'बकवास' तक कह डाला और आदित्य धर को 'बीजेपी प्रचारक' करार दिया.'

antima
Edited By: Antima Pal
'हद से ज्यादा प्रोपेगैंडा फैला दिया...', एक बार फिर ध्रुव राठी ने 'धुरंधर 2' के डायरेक्टर आदित्य धर पर साधा निशाना, जानें क्या कहा?
Courtesy: x

मुंबई: ध्रुव राठी ने 'धुरंधर 2' पर जमकर निशाना साधा है. 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. रणवीर सिंह अभिनीत इस एक्शन-पैक्ड सीक्वल ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. पेड प्रिव्यू शोज से ही फिल्म ने करीब 52 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली, जबकि पहले दिन की कुल कमाई 100 करोड़ के पार पहुंच गई.

ध्रुव राठी ने 'धुरंधर 2' के डायरेक्टर पर साधा निशाना

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक बन गई है. फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने पहले पार्ट 'धुरंधर' से ही दर्शकों का दिल जीता था, जो दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी और उसने 800 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया.

Dhruv Rathee targets Dhurandhar 2
Dhruv Rathee targets Dhurandhar 2 x

अब 'धुरंधर 2: द रिवेंज' में और भी इंटेंस एक्शन, स्पाई थ्रिलर एलिमेंट्स और हाई-वोल्टेज ड्रामा है, जो दर्शकों को थिएटर में बांधे रख रहा है. लेकिन रिलीज के साथ ही यूट्यूबर और सोशल मीडिया एक्टिविस्ट ध्रुव राठी ने फिल्म पर तीखा हमला बोला. एक्स पर उन्होंने ट्वीट किया कि उन्होंने तीन महीने पहले ही आदित्य धर को बीजेपी के लिए प्रोपेगेंडा फैलाने वाला बताया था. अब 'धुरंधर 2' में यह और भी खुलकर दिख रहा है.

'इस बार ओवरकॉन्फिडेंस में ज्यादा कर बैठे'

ध्रुव ने लिखा- 'पिछली फिल्म में थोड़ा बैलेंस था, लेकिन इस बार ओवरकॉन्फिडेंस में ज्यादा कर बैठे. अच्छी तरह बना प्रोपेगैंडा ज्यादा खतरनाक होता है, लेकिन अब तो वो भी नहीं रहा.' उन्होंने फिल्म को 'बकवास' तक कह डाला और आदित्य धर को 'बीजेपी प्रचारक' करार दिया. ध्रुव की इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर जमकर बहस छिड़ गई. कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया और कहा कि 'मिर्ची लग गई.'

ध्रुव के सपोर्टर्स ने उनकी बात से सहमति जताई

कुछ ने लिखा कि फिल्म सिर्फ एंटरटेनमेंट है, इसमें राजनीति ढूंढना गलत है. वहीं ध्रुव के सपोर्टर्स ने उनकी बात से सहमति जताई और कहा कि फिल्म में कुछ एलिमेंट्स वाकई पक्षपाती लगते हैं. यह विवाद बॉलीवुड में नया नहीं है. पहले पार्ट पर भी ध्रुव ने वीडियो बनाकर प्रोपेगेंडा का आरोप लगाया था, जिसके बाद आदित्य धर ने अप्रत्यक्ष रूप से जवाब दिया था. 

अब 'धुरंधर 2' की सफलता के बीच यह बहस और गरम हो गई है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है, जबकि सोशल मीडिया पर ध्रुव राठी vs आदित्य धर का दौर जारी है. दर्शक इसे एक्शन से भरपूर मसाला फिल्म मान रहे हैं या प्रोपेगेंडा, यह तो समय बताएगा. लेकिन एक बात साफ है – 'धुरंधर 2' ने रिलीज के साथ ही सुर्खियां बटोर ली हैं.