menu-icon
India Daily

Kapil Sharma Birthday: गरीबी से करोड़ों तक... कैसे कपिल शर्मा बने भारत के सबसे अमीर कॉमेडियन?

कभी आर्थिक तंगी से जूझने वाले कपिल शर्मा आज 300 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. कॉमेडियन के जन्मदिन पर टीवी, ओटीटी, फिल्मों और इंटरनेशनल बिजनेस से कमाई करने वाले कपिल की लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में जानते हैं.

babli
Edited By: Babli Rautela
Kapil Sharma Birthday: गरीबी से करोड़ों तक... कैसे कपिल शर्मा बने भारत के सबसे अमीर कॉमेडियन?
Courtesy: Instagram

मुंबई: कॉमेडी की दुनिया के बादशाह कपिल शर्मा आज 2 अप्रैल को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. अमृतसर में जन्मे कपिल ने अपनी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखे, लेकिन हार नहीं मानी. आज वही कपिल शर्मा भारत के सबसे सफल और अमीर कॉमेडियंस में गिने जाते हैं. उनकी कहानी सिर्फ हंसी तक सीमित नहीं बल्कि संघर्ष और मेहनत की मिसाल भी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कपिल शर्मा की कुल संपत्ति करीब 300 करोड़ रुपये आंकी गई है. उनकी कमाई के कई बड़े स्रोत टीवी शो, ओटीटी प्लेटफॉर्म, फिल्में, ब्रांड एंडोर्समेंट, इंटरनेशनल लाइव शो हैं. बताया जाता है कि वह द ग्रेट इंडियन कपिल शो के एक एपिसोड के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं.

मुंबई से पंजाब तक फैली लग्जरी प्रॉपर्टी

कपिल शर्मा की लग्जरी लाइफस्टाइल उनकी प्रॉपर्टीज में साफ झलकती है. मुंबई के अंधेरी वेस्ट में उनका एक शानदार अपार्टमेंट है जिसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा पंजाब में उनका एक खूबसूरत फार्महाउस है जिसकी कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये है. यहां वह अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं. इतना ही नहीं उनके पास एक आलीशान वैनिटी वैन भी है जिसकी कीमत करीब 5.5 करोड़ रुपये बताई जाती है.

इंटरनेशनल बिजनेस में भी जमाया दबदबा

कपिल शर्मा सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं रहे. उन्होंने बिजनेस की दुनिया में भी कदम रखा है. उन्होंने अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ मिलकर कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में Caps Café शुरू किया. इसके बाद 31 दिसंबर 2025 को दुबई में इसकी नई ब्रांच लॉन्च की गई. यह कैफे उनके शो के सेट थीम से इंस्पायर्ड है और तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

कपिल शर्मा को महंगी और लग्जरी कारों का खास शौक है. उनके कार कलेक्शन में Mercedes Maybach S650, Mercedes S580, Range Rover Evoque, Volvo XC90, Mercedes AMG G63 शामिल हैं.  ये सभी कारें उनकी शानदार लाइफस्टाइल और स्टेटस को दर्शाती हैं.

कपिल शर्मा का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में कपिल शर्मा फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 में नजर आए थे. अब वह अपनी आने वाली फिल्म दादी की शादी में दिखाई देंगे जिसमें उनके साथ नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी भी नजर आएंगी. यह फिल्म 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है.