मुंबई: डॉन 3 विवाद के बीच बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्म इंडस्ट्री में इस मामले को लेकर अलग अलग रिएक्शन सामने आ रही हैं. इसी बीच एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने रणवीर सिंह के समर्थन में बयान देकर चर्चा को नया मोड़ दे दिया है. भारत भाग्य विधाता के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में जब उनसे रणवीर सिंह के बैन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने अपने अंदाज में जवाब देकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इवेंट के दौरान एक पत्रकार ने कंगना रनौत से रणवीर सिंह के खिलाफ जारी नॉन कोऑपरेशन डायरेक्टिव पर सवाल उठाया.
इस पर कंगना ने मुस्कुराते हुए कहा कि उनसे इस बारे में पूछा जा रहा है जबकि उन्हें खुद भी कई बार बैन का सामना करना पड़ा है. उनके इस जवाब पर वहां मौजूद लोग हंस पड़े और माहौल हल्का हो गया.
रणवीर सिंह के बैन पर कंगना ने गंभीरता से अपनी बात रखते हुए कहा कि जब किसी व्यक्ति का नाम बढ़ता है तो उसके विरोधी भी बढ़ने लगते हैं. उन्होंने कहा कि सफलता की राह कभी आसान नहीं होती और हर बड़े कलाकार को ट्रोलिंग और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. कंगना रनौत ने रणवीर सिंह को लेकर कहा कि उन्हें यह सोचना चाहिए कि आखिर उनकी ऐसी कौन सी पहचान है जिसकी वजह से इतने लोग उनके बारे में बात कर रहे हैं. उनके मुताबिक यह इस बात का संकेत है कि व्यक्ति ने अपने क्षेत्र में एक खास मुकाम हासिल किया है. उन्होंने कहा कि जो लोग आगे बढ़ते हैं, उनके सामने रुकावटें भी ज्यादा आती हैं और यही जीवन का हिस्सा है.
Kangana Ranaut clocked hard 🤙#RanveerSingh pic.twitter.com/cVh8qOS56O
— not rebel (@ranveersrebel) June 2, 2026Also Read
एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि हर किसी को संघर्षों का सामना करना पड़ता है और हमेशा आसान रास्ता चुनकर सफलता हासिल नहीं की जा सकती. उन्होंने अपने करियर का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने भी कई मुश्किल दौर देखे हैं लेकिन समय के साथ हालात बेहतर हुए. कंगना ने भरोसा जताया कि रणवीर सिंह के मामले में भी आखिर में सब कुछ ठीक हो जाएगा.
रणवीर सिंह का नाम डॉन 3 विवाद के कारण चर्चा में है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि एक्टर ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही प्रोजेक्ट से दूरी बना ली थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फैसले से मेकर्स को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा. इसके बाद मामला फिल्म इंडस्ट्री के संगठनों तक पहुंचा.