menu-icon
India Daily

रैपर बादशाह को झटका! चंडीगढ़ क्लब 'सागो' हुआ सील! नियमों के उल्लंघन पर हुई सख्त कार्रवाई

साल 2023 में लॉन्च हुए सागो क्लब को बादशाह ने अपने दो अन्य स्पॉट्स सेविले और सिडेरा के साथ मिलाकर खोला था. यह जगह जल्दी ही पार्टी लवर्स के बीच पॉपुलर हो गई थी. अच्छा म्यूजिक, लाजवाब फूड और वाइब के लिए युवा यहां खूब आते थे. लेकिन अब यह क्लब विवादों में घिर गया है.

antima
Edited By: Antima Pal
रैपर बादशाह को झटका! चंडीगढ़ क्लब 'सागो' हुआ सील! नियमों के उल्लंघन पर हुई सख्त कार्रवाई
Courtesy: pinterest

Rapper Badshah Chandigarh Club: चंडीगढ़ में रैपर बादशाह का पॉपुलर क्लब 'सागो' अब सील कर दिया गया है. शहर के सेक्टर-26 में स्थित इस क्लब को बिल्डिंग बायलॉज के कथित उल्लंघन के आरोप में अथॉरिटी ने बंद कर दिया. अधिकारियों के मुताबिक क्लब मालिकान को कई बार नोटिस दिए गए थे, लेकिन नियमों का पालन नहीं किया गया.

रैपर बादशाह को झटका!

साल 2023 में लॉन्च हुए सागो क्लब को बादशाह ने अपने दो अन्य स्पॉट्स सेविले और सिडेरा के साथ मिलाकर खोला था. यह जगह जल्दी ही पार्टी लवर्स के बीच पॉपुलर हो गई थी. अच्छा म्यूजिक, लाजवाब फूड और वाइब के लिए युवा यहां खूब आते थे. लेकिन अब यह क्लब विवादों में घिर गया है.

चंडीगढ़ क्लब 'सागो' हुआ सील!

अधिकारियों का कहना है कि यह कोई अकेली घटना नहीं है. सेक्टर-7 और सेक्टर-26 में कई दूसरे क्लब्स और बार्स को भी पहले नोटिस मिल चुके हैं. प्रशासन चंडीगढ़ की खूबसूरत प्लानिंग और हेरिटेज को बचाने के लिए सख्ती बरत रहा है. हाई कोर्ट भी शहर की ओरिजिनल संरचना को बनाए रखने पर जोर दे रहा है. ऐसे में नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई हो रही है.

बादशाह, जिनका असली नाम आदित्य प्रदीप सिंह है, पंजाबी और हिंदी रैप सीन के बड़े स्टार हैं. उनके गाने जैसे 'पंजाबी शेर', 'मूवमेंट' और हाल ही में रिलीज 'टट्टरी' ने उन्हें खूब चर्चा दिलाई. लेकिन 'टट्टरी' गाने को लेकर विवाद भी हुआ था. अब उनके बिजनेस वेंचर पर यह नया विवाद छिड़ गया है. फैंस इस खबर से काफी निराश हैं.

सागो क्लब के अलावा बादशाह कई बिजनेस में एक्टिव हैं. म्यूजिक के साथ-साथ वे युवाओं को इंस्पायर भी करते हैं. लेकिन इस घटना से साफ है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी बिल्डिंग और सेफ्टी नियमों का पालन बहुत जरूरी है. अभी क्लब को सील किए जाने के बाद आगे क्या होता है, यह देखना बाकी है.