menu-icon
India Daily

कंगना रनौत ने जन्मदिन पर की पीएम मोदी से मुलाकात, सामने आई तस्वीरों को देख फैंस ने की तारीफ

कंगना रनौत ने अपना 40वां जन्मदिन बेहद खास और यादगार तरीके से मनाया. 23 मार्च को जन्मदिन पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और परिवार के साथ उनके मार्गदर्शन और समय का आशीर्वाद लिया.

antima
Edited By: Antima Pal
कंगना रनौत ने जन्मदिन पर की पीएम मोदी से मुलाकात, सामने आई तस्वीरों को देख फैंस ने की तारीफ
Courtesy: x

मुंबई: कंगना रनौत ने अपना 40वां जन्मदिन बेहद खास और यादगार तरीके से मनाया. 23 मार्च को जन्मदिन पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और परिवार के साथ उनके मार्गदर्शन और समय का आशीर्वाद लिया. कंगना ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा- 'आज… प्रधानमंत्री जी का समय और मार्गदर्शन मिला. मेरे लिए ये एक यादगार जन्मदिन रहा.'

कंगना रनौत ने जन्मदिन पर की पीएम मोदी से मुलाकात

उन्होंने पीएम मोदी का दिल से शुक्रिया अदा किया. इस खास मौके पर कंगना अपनी बहन रंगोली रनौत, भाई अक्षित रनौत और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौजूद थे. फोटोज में वे सभी खुश नजर आ रही हैं, जहां कंगना पीएम मोदी के साथ बातचीत करती दिख रही हैं. यह मुलाकात कंगना के लिए न सिर्फ जन्मदिन का सेलिब्रेशन थी, बल्कि उनके राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन में एक बड़ा पल भी साबित हुई. 

कंगना मंडी से बीजेपी सांसद हैं और वे अक्सर पीएम मोदी की तारीफ करती रहती हैं. कंगना ने कैप्शन में लिखा- 'आज परिवार सहित माननीय प्रधानमंत्री जी का समय और मार्गदर्शन मिला. मेरे लिए ये एक यादगार जन्मदिन रहा.' यह पोस्ट फैंस के बीच काफी वायरल हो रही है. कई लोगों ने उन्हें बधाई दी और इस मुलाकात को लेकर कमेंट्स किए. कंगना की बहन रंगोली ने भी इस मौके पर खुशी जताई और परिवार की तस्वीरें शेयर कीं.

23 मार्च 1986 को जन्मीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस से नेता बनी कंगना रनौत का जन्म 23 मार्च 1986 को हुआ था. वे 'क्वीन', 'मणिकर्णिका' जैसी फिल्मों से जानी जाती हैं. हाल के सालों में उन्होंने राजनीति में एंट्री की और 2024 लोकसभा चुनाव में मंडी से जीत हासिल की. पीएम मोदी से उनकी यह मुलाकात उनके करियर और राजनीतिक सफर में एक नया अध्याय जोड़ती है. फैंस कह रहे हैं कि यह जन्मदिन उनके लिए सबसे स्पेशल रहा, क्योंकि देश के प्रधानमंत्री ने उनके साथ समय बिताया. 

सोशल मीडिया पर यूजर्स लिख रहे हैं- 'कंगना का जन्मदिन सच में यादगार रहा', पीएम मोदी से मिलना बड़ा सौभाग्य है.' कुछ ने उनकी मेहनत और सफलता की तारीफ की. कंगना ने इस जन्मदिन पर नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया है. वे जल्द ही अपनी नई फिल्मों और राजनीतिक कामों में नजर आएंगी.