menu-icon
India Daily

कंगना रनौत ने राखी सावंत को दिया मुंहतोड़ जवाब, अश्लील कमेंट पर लगाई क्लास

राखी सावंत ने अपनी बातों में कंगना और स्मृति ईरानी की काबिलियत पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था कि जो चीज कंगना और स्मृति ने प्रधानमंत्री को दी, वो वे भी दे सकती हैं. ये टिप्पणी काफी विवादास्पद रही और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई.

antima
Edited By: Antima Pal
कंगना रनौत ने राखी सावंत को दिया मुंहतोड़ जवाब, अश्लील कमेंट पर लगाई क्लास
Courtesy: X

Kangana Ranaut Slams Rakhi Sawant: कंगना रनौत ने राखी सावंत पर जमकर हमला बोला है. हाल ही में राखी सावंत ने एक पॉडकास्ट में कंगना रनौत, स्मृति ईरानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित और अश्लील टिप्पणी की थी. इस पर कंगना ने सीधा जवाब देते हुए कहा कि राखी की सारी कृपाएं मिलाकर भी उन्हें झाड़ू वाले की नौकरी तक नहीं दिला पाईं.

कंगना रनौत ने राखी सावंत को दिया मुंहतोड़ जवाब

राखी सावंत ने अपनी बातों में कंगना और स्मृति ईरानी की काबिलियत पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था कि जो चीज कंगना और स्मृति ने प्रधानमंत्री को दी, वो वे भी दे सकती हैं. ये टिप्पणी काफी विवादास्पद रही और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई. अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने इस पर चुप्पी नहीं साधी. उन्होंने साफ कहा कि असफल और कड़वे स्वभाव वाले लोग अक्सर सफल महिलाओं का चरित्र हनन करने की कोशिश करते हैं.

अश्लील कमेंट पर लगाई क्लास

कंगना ने अपने बयान में लिखा कि न सिर्फ राखी बल्कि ज्यादातर असफल और कटु लोग अपनी ईर्ष्या, असफलताओं और अहंकार को सही ठहराने के लिए सफल महिलाओं पर हमला बोल देते हैं. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम ऐसे जानबूझकर किए गए हमलों और सार्वजनिक चरित्र हनन के प्रति कमजोर न रहें. कंगना का मानना है कि ऐसी बातें सिर्फ जलन और हार की भावना से निकलती हैं.

कंगना ने आगे कहा- 'याद रखो, तुम्हारी सारी सिफारिशों के बावजूद तुम्हें स्वीपर की नौकरी भी नहीं मिली- उसके लिए भी कुछ काबिलियत और हुनर ​​की जरूरत होती है.' उन्होंने यह भी कहा- 'इसलिए निश्चिंत रहो, सिफारिश हो या न हो, तुम कहीं नहीं जा रहे हो; तो बस बैठो, मेरी रील्स देखो और रोते रहो.'

फिल्मी दुनिया में अक्सर ऐसे विवाद सामने आते रहते हैं. अभिनेत्रियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाती हैं और सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो जाती है. इस बार भी कंगना के जवाब ने काफी ध्यान खींचा. उन्होंने राखी को सीधा जवाब देते हुए उनके करियर और उपलब्धियों पर भी सवाल उठाया.