menu-icon
India Daily

'खाते इस देश का हैं लेकिन..', कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह को कहा 'लोमड़ी', पीयूष मिश्रा के बयान के बाद छिड़ी बहस

नसीरुद्दीन शाह ने कुछ समय पहले मशहूर हस्तियों के चुप रहने पर टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि सेलिब्रिटी तब बोलते हैं जब उनका दिल कहता है. उन्होंने एक कहावत का जिक्र करते हुए कहा कि हड्डी मुंह में लिए कुत्ता भौंक नहीं सकता. जब हड्डी गिर जाती है या दांत टूट जाते हैं, तभी वह भौंकता है.

antima
Edited By: Antima Pal
'खाते इस देश का हैं लेकिन..', कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह को कहा 'लोमड़ी', पीयूष मिश्रा के बयान के बाद छिड़ी बहस
Courtesy: X

Kangana Ranaut Slams Naseeruddin Shah: बॉलीवुड में एक बार फिर से विवाद छिड़ गया है. अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने वरिष्ठ अभिनेता नसीरुद्दीन शाह पर तीखा हमला बोला है. यह विवाद तब शुरू हुआ जब अभिनेता पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह के पुराने बयान पर सवाल उठाए.

कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह को कहा 'लोमड़ी'

नसीरुद्दीन शाह ने कुछ समय पहले मशहूर हस्तियों के चुप रहने पर टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि सेलिब्रिटी तब बोलते हैं जब उनका दिल कहता है. उन्होंने एक कहावत का जिक्र करते हुए कहा कि हड्डी मुंह में लिए कुत्ता भौंक नहीं सकता. जब हड्डी गिर जाती है या दांत टूट जाते हैं, तभी वह भौंकता है. यह टिप्पणी सीजेपी विरोध प्रदर्शन के दौरान सेलिब्रिटीज की चुप्पी पर की गई थी.

पीयूष मिश्रा के बयान के बाद छिड़ी बहस

अब झारखंड के छात्रों के प्रदर्शन को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं. पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह से पूछा कि वे इस बार क्यों चुप हैं. इसी के बाद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर नसीरुद्दीन शाह को निशाना बनाया.

Kangana Ranaut Post
Kangana Ranaut Post Instagram Story

कंगना ने लिखा कि हर कोई किसी न किसी के प्रति वफादार होता है. लेकिन उन्हें गर्व है कि वे उस देश के साथ खड़ी हैं जिसका अनाज खाती हैं और उसके लिए लड़ती हैं. उन्होंने नसीरुद्दीन शाह पर निशाना साधते हुए कहा- 'नसीर साहब खाते तो इस देश का हैं लेकिन लड़ते पड़ोसी देश के लिए हैं.'

कंगना ने आगे लिखा कि आज के समय में किसी इंसान को कुत्ता कहना Compliment जैसा है क्योंकि वफादारी और प्यार बहुत कम मिलता है. उन्होंने साफ कहा कि नसीरुद्दीन जैसी लोमड़ी बनने से बेहतर है कुत्ता बनना. यह बयान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. कुछ लोग कंगना का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ नसीरुद्दीन शाह के पक्ष में हैं. बॉलीवुड में देशभक्ति और चुप्पी को लेकर अक्सर ऐसी बहस छिड़ जाती है.

कंगना रनौत लंबे समय से अपने साफ और तीखे बयानों के लिए जानी जाती हैं. वहीं नसीरुद्दीन शाह को सिनेमा की दुनिया में बहुत सम्मान दिया जाता है. दोनों के बीच यह नया विवाद फिल्मी दुनिया की चर्चा का विषय बन गया है.