menu-icon
India Daily

बिग बी के बाद अब माधुरी दीक्षित भी बनीं होस्ट, अभिनेत्री ने संभाली मराठी केबीसी 'Kon Honaar Crorepati' की मेजबानी

माधुरी दीक्षित ने हाल ही में एक खास घोषणा की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया कि वे मराठी क्विज शो 'Kon Honaar Crorepati' की होस्ट बनने वाली हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
बिग बी के बाद अब माधुरी दीक्षित भी बनीं होस्ट, अभिनेत्री ने संभाली मराठी केबीसी 'Kon Honaar Crorepati' की मेजबानी
Courtesy: X

Kon Honar Crorepati Promo: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने हाल ही में एक खास घोषणा की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया कि वे मराठी क्विज शो 'Kon Honaar Crorepati' की होस्ट बनने वाली हैं. यह शो अमिताभ बच्चन वाले लोकप्रिय कार्यक्रम 'कौन बनेगा करोड़पति' का मराठी संस्करण है. माधुरी ने इसे अपने करियर का एक बहुत ही खास नया अध्याय बताया है.

बिग बी के बाद अब माधुरी दीक्षित भी बनीं होस्ट

उन्होंने लिखा- 'मैं 'Kon Honaar Crorepati' की होस्ट के रूप में एक बहुत ही विशेष नए अध्याय में कदम रख रही हूं. मैं इस यात्रा को लेकर उत्साहित हूं और आपको एक ऐसा गेम शो देने जा रही हूं जो हमेशा ज्ञान, सपनों और संभावनाओं के बारे में रहा है. नई शुरुआत, नई ऊर्जा और एक ऐसे गेम के लिए जो बदलने वाला है.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

इससे पहले इस शो की मेजबानी स्वप्निल जोशी, सचिन खेडेकर और नागराज मंजुले ने की थी. माधुरी दीक्षित इस मराठी संस्करण की पहली महिला होस्ट बन गई हैं. इससे पहले तमिल संस्करण 'कोडेश्वरी' की होस्टिंग रेडिका सारथकुमार ने की थी. इस तरह माधुरी किसी भी केबीसी संस्करण की होस्टिंग करने वाली दूसरी महिला कलाकार हैं.

माधुरी पहले कई रियलिटी शोज की जज रह चुकी हैं, लेकिन क्विज शो की होस्टिंग उनके लिए पहली बार है. उनके प्रशंसकों ने इस खबर पर खुशी जताई है. एक फैन ने कमेंट में लिखा कि उन्होंने अपनी विरासत में एक और मील का पत्थर जोड़ लिया है.

फिल्मों की बात करें तो फिलहाल माधुरी की कोई नई फिल्म आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुई है. वे आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'मां बहन' में नजर आई थीं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. अब उनके फैंस 'कोण होणार करोडपति' में उन्हें होस्ट के रूप में देखने के लिए उत्सुक हैं और साथ ही उनकी अगली फिल्म का इंतजार भी कर रहे हैं.