Kamal Haasan Kannada Controversy: तो क्या कर्नाटक में बैन होगी 'ठग लाइफ'? कमल हासन ने किया माफी मांगने से इनकार तो भड़के मंत्री
अभिनेता कमल हासन ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'ठग लाइफ' के प्रचार के दौरान एक बयान दिया, जिसने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया. उन्होंने कहा कि कन्नड़ भाषा का जन्म तमिल भाषा से हुआ है. इस टिप्पणी ने कर्नाटक में लोगों की भावनाओं को आहत किया और तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली.
Kamal Haasan Kannada Controversy: हाल ही में अभिनेता कमल हासन ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'ठग लाइफ' के प्रचार के दौरान एक बयान दिया, जिसने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया. उन्होंने कहा कि कन्नड़ भाषा का जन्म तमिल भाषा से हुआ है. इस टिप्पणी ने कर्नाटक में लोगों की भावनाओं को आहत किया और तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली. कन्नड़ संगठनों और स्थानीय लोगों ने इसे अपनी भाषा और संस्कृति का अपमान माना.
तो क्या कर्नाटक में बैन होगी 'ठग लाइफ'?
इस बयान के बाद कर्नाटक में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए. कन्नड़ रक्षणा वेदिके जैसे संगठनों ने कमल हासन से माफी मांगने की मांग की और धमकी दी कि अगर वे ऐसा नहीं करते, तो उनकी फिल्म 'ठग लाइफ' को राज्य में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा. कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी सख्त रुख अपनाते हुए घोषणा की कि जब तक कमल हासन सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, उनकी फिल्म को कर्नाटक में दिखाया नहीं जाएगा.
Also Read
- 'बिग बॉस 19' में सलमान खान की इस हीरोइन की एंट्री हुई पक्की? जानें किन-किन स्टार्स को किया गया शो के लिए अप्रोच
- Miss World Pageant: किसके सर सजेगा Miss World 2025 का ताज? आमने -सामने होंगे 108 दावेदार
- Kangana Ranaut: कंगना रनौत छोड़ेंगी बॉलीवुड? पोस्ट शेयर कर बोलींः बुढ़ापे में राजनीति ही ठीक है... सफेद बाल देखकर फिल्मों में..
कमल हासन ने किया माफी मांगने से इंकार तो भड़के मंत्री
कर्नाटक के कन्नड़ और संस्कृति मंत्री शिवराज तंगड़गी ने इस मामले में कड़ा रुख दिखाया. उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति, चाहे वह कितना बड़ा क्यों न हो, कन्नड़ भाषा, कन्नड़गियों या कर्नाटक की संस्कृति के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं कर सकता. मंत्री ने स्पष्ट किया कि अगर कमल हासन ने माफी नहीं मांगी, तो उनकी सभी फिल्मों पर राज्य में बैन लगाया जाएगा.
एक्टर ने माफी मांगने से किया इनकार
दूसरी ओर कमल हासन ने चेन्नई में मीडिया से बात करते हुए माफी मांगने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि वे लोकतंत्र और कानून में विश्वास रखते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल के प्रति सच्ची मोहब्बत है और केवल वही लोग उनके इरादों पर शक करेंगे, जिनके पास कोई छिपा एजेंडा है. कमल हासन ने कहा- 'अगर मैं गलत हूं, तो मैं माफी मांगूंगा, लेकिन अगर मैं सही हूं, तो नहीं मांगूंगा.'
5 जून को रिलीज होगी फिल्म
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी इस मामले पर टिप्पणी की और कहा कि कमल हासन को कन्नड़ भाषा की समृद्ध और प्राचीन परंपरा के बारे में जानकारी नहीं है. दूसरी ओर, तमिल फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने कमल हासन का समर्थन किया. साउथ इंडियन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ने कर्नाटक सरकार और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से अपील की कि वे कमल हासन के बयान को सही संदर्भ में समझें. बता दें कि 'ठग लाइफ' मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म है, जिसमें कमल हासन, तृषा और सिलंबरसन जैसे सितारे हैं. यह फिल्म 5 जून को रिलीज होने वाली है.