menu-icon
India Daily

Bigg Boss 20 की धमाकेदार वापसी! अक्टूबर में प्रीमियर, उर्फी जावेद-अंजलि अरोड़ा समेत जानें कौन-कौन होगा शामिल?

सलमान खान एक बार फिर मेजबानी की भूमिका में नजर आएंगे. व्यस्त शेड्यूल के बावजूद सलमान इस बार भी शो को होस्ट करने के लिए तैयार हैं. उनके साथ ही शो की टीम नए ट्विस्ट और मजेदार फॉर्मेट पर काम कर रही है. प्रोडक्शन शुरू होने वाला है और मेकर्स कंटेस्टेंट्स की लिस्ट को अंतिम रूप देने में लगे हैं. 

antima
Edited By: Antima Pal
Bigg Boss 20 की धमाकेदार वापसी! अक्टूबर में प्रीमियर, उर्फी जावेद-अंजलि अरोड़ा समेत जानें कौन-कौन होगा शामिल?
Courtesy: Pinterest

Salman Khan Show Bigg Boss 20: टीवी का सबसे चर्चित और रोमांचक शो बिग बॉस अपना 20वां सीजन लाने की तैयारी में जुट गया है. फैन्स इस बार खासा उत्साहित हैं क्योंकि यह माइलस्टोन सीजन होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो अक्टूबर में शुरू हो सकता है.

Bigg Boss 20 की धमाकेदार वापसी!

सलमान खान एक बार फिर मेजबानी की भूमिका में नजर आएंगे. व्यस्त शेड्यूल के बावजूद सलमान इस बार भी शो को होस्ट करने के लिए तैयार हैं. उनके साथ ही शो की टीम नए ट्विस्ट और मजेदार फॉर्मेट पर काम कर रही है. प्रोडक्शन शुरू होने वाला है और मेकर्स कंटेस्टेंट्स की लिस्ट को अंतिम रूप देने में लगे हैं. 

कौन-कौन हो सकते हैं कंटेस्टेंट?

इस बार टीवी स्टार्स, इंफ्लुएंसर्स और ओटीटी फेसेज का खूबसूरत मिक्स देखने को मिल सकता है. सबसे ज्यादा चर्चा इन नामों की हो रही है:-

उर्फी जावेद

अंजलि अरोड़ा

जन्नत जुबैर

रिद्धिमा गुप्ता

भाव्या सिंह

अरबाज पटेल

आवेज दरबार

तुषार करवार

रूरु ठाकुर

भागीरथ भट्ट

सैंटी शर्मा और फैसल शेख 

ये सभी नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. उर्फी जावेद अपने बोल्ड अंदाज और अनोखे स्टाइल के लिए जानी जाती हैं, तो अंजलि अरोड़ा भी अपनी डायरेक्ट बातचीत और पॉपुलरिटी के कारण फेवरेट हैं. जन्नत जुबैर युवा फैंस की बड़ी फेवरेट हैं, जबकि बाकी नाम भी अपनी-अपनी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. 

फैंस का कहना है कि इस बार का सीजन काफी धमाकेदार होने वाला है. पिछले सीजन्स में ड्रामा, रोमांस, झगड़े और दोस्ती सब कुछ देखा गया. अब 20वें सीजन में मेकर्स कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं. घर के अंदर नए टास्क, ट्विस्ट और शायद कुछ सरप्राइज एंट्रीज भी हो सकती हैं.

सलमान खान अपने सख्त लेकिन मजाकिया अंदाज में कंटेस्टेंट्स को हैंडल करते नजर आएंगे. उनका स्टाइल ही शो को अलग बनाता है. शो का फेस्टिव सीजन में आना भी एक प्लस पॉइंट है, क्योंकि दिवाली के आसपास घरों में टीवी की ऑडियंस बढ़ जाती है.

अभी आधिकारिक लिस्ट तो जारी नहीं हुई है, लेकिन जितने भी नाम चल रहे हैं, उनमें से कई चेहरे पहले भी चर्चा में रहे हैं. देखना दिलचस्प होगा कि आखिरकार कौन-कौन शो का हिस्सा बनता है.  बिग बॉस न सिर्फ एंटरटेनमेंट देता है बल्कि कई नए स्टार्स को भी पहचान दिलाता है. कई कंटेस्टेंट्स शो के बाद बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आते हैं. इस बार भी उम्मीदें काफी ज्यादा हैं.