मुंबई: ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 का मंच उस वक्त तालियों से गूंज उठा जब जस्टिन बीबर ने 4 साल बाद अपनी पहली सोलो परफॉर्मेंस दी. यह पल उनके फैंस के लिए बेहद खास था क्योंकि लंबे समय बाद वह अकेले स्टेज पर नजर आए. इससे पहले उनका आखिरी यादगार ग्रैमी परफॉर्मेंस साल 2022 में पीचेस गाने के साथ हुआ था. इस बार उन्होंने अपने 2025 के एल्बम स्वैग से युकोन गाना गाया.
जस्टिन बीबर का लुक इस परफॉर्मेंस का सबसे बड़ा आकर्षण बना. वह स्टेज पर इलेक्ट्रिक गिटार के साथ आए और उन्होंने सिर्फ सिल्क जिम शॉर्ट्स और काले मोजे पहने हुए थे. शर्टलेस अंदाज में उनके सीने बाजुओं और गर्दन पर बने टैटू साफ नजर आ रहे थे. उनके कानों में सिल्वर हूप ईयररिंग्स थे और सुनहरे बाल आइकॉनिक बज कट स्टाइल में नजर आए.
बीबर ने गाने की शुरुआत गिटार इंट्रो से की. इसके बाद उन्होंने आंखें बंद करके दिल से गाना गाया. पूरे परफॉर्मेंस के दौरान उनके हाथ बंधे हुए थे जो इस प्रस्तुति को और ज्यादा भावुक बना रहे थे. दर्शकों को ऐसा लगा मानो जस्टिन सिर्फ गाना नहीं गा रहे बल्कि अपनी जिंदगी की कहानी स्टेज पर बयां कर रहे हों.
Justin Bieber delivers a sultry performance of “Yukon” at the #Grammys wearing only gym shorts and socks, as Hailey Bieber watches from the crowd. pic.twitter.com/11VVp1QA1N
— Variety (@Variety) February 2, 2026Also Read
- Grammy Award 2026: आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने पहली बार ग्रैमी अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास, जानें किस कैटेगरी में मिला ये पुरस्कार
- शेट्टी परिवार से तालुक रखनी वाली ये एक्ट्रेस, शाहरुख-अमिताभ संग किया था डेव्यू; फिर भी क्यों डूब गई करियर की नांव
- कभी घंटों तक कंधे पर हारमोनियम रखकर पैदल चलता था ये लड़का... कैसे बना भोजपुरी इंडस्ट्री का 'जुबली स्टार'?
जस्टिन बीबर के इस बोल्ड और सादे अंदाज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. फैंस उनके शर्टलेस लुक और आत्मीय परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने इसे जस्टिन के करियर का सबसे ईमानदार और सशक्त ग्रैमी मोमेंट बताया.
परफॉर्मेंस के दौरान जस्टिन की पत्नी हैली बीबर भी ऑडियंस में मौजूद थीं. कैमरों में उन्हें म्यूजिक पर झूमते और मुस्कुराते हुए देखा गया. जैसे ही परफॉर्मेंस खत्म हुई उनके चेहरे पर गर्व साफ झलक रहा था. यह पल दोनों के रिश्ते की मजबूती और सपोर्ट को दिखाता नजर आया.
hailey bieber reacts to justin bieber performance at the #grammys pic.twitter.com/nyXMqHYMw1
— best of hailey bieber (@archiveshailey) February 2, 2026
ग्रैमी 2026 से पहले जस्टिन बीबर को कई बड़ी कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले थे. उन्हें एल्बम ऑफ द ईयर बेस्ट पॉप वोकल एल्बम बेस्ट आर एंड बी परफॉर्मेंस और बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस के लिए नॉमिनेट किया गया था. इस खुशी को हैली बीबर ने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेट भी किया और जस्टिन के लिए गर्व भरा मैसेज शेयर किया.