menu-icon
India Daily

6 साल पहले रिलीज सीरीज 2026 में क्यों कर रही है ट्रेंड? 144 घंटे में नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में बनाई जगह

साल 2020 में रिलीज हुई एक ट्रू क्राइम डॉक्यूमेंट्री 6 साल बाद अचानक फिर से ट्रेंड करने लगी है. 4 एपिसोड की इस सीरीज ने 144 घंटे के अंदर नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया.

babli
Edited By: Babli Rautela
6 साल पहले रिलीज सीरीज 2026 में क्यों कर रही है ट्रेंड? 144 घंटे में नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में बनाई जगह
Courtesy: X

मुंबई: जेफरी एपस्टीन फिल्थी रिच एक बार फिर चर्चा में है. साल 27 मई 2020 को रिलीज हुई यह ट्रू क्राइम डॉक्यूमेंट्री 2026 में अचानक फिर से वायरल होने लगी है. सोशल मीडिया पर इसके क्लिप तेजी से शेयर किए जा रहे हैं. कई देशों में यह 144 घंटे के भीतर नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंच गई है. यह सीरीज एक ऐसी सच्ची कहानी दिखाती है जिसने दुनिया भर में आक्रोश पैदा किया था.

इस डॉक्यूमेंट्री में कुल 4 एपिसोड हैं और हर एपिसोड लगभग एक घंटे का है. इसमें अमेरिकी फाइनेंसर जेफरी एपस्टीन के खिलाफ लगे गंभीर आरोपों की पड़ताल की गई है. सीरीज में उनकी सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल का जिक्र भी है. साथ ही सर्वाइवरों की गवाही और जांच की प्रक्रिया को विस्तार से दिखाया गया है. 

2026 में क्यों बढ़ी लोकप्रियता

साल 2026 की शुरुआत में इस मामले से जुड़े लाखों दस्तावेज और नए खुलासे सामने आए. 4 फरवरी 2026 के बाद सोशल मीडिया पर इस केस को लेकर बहस तेज हो गई. इसके बाद लोगों ने डॉक्यूमेंट्री को दोबारा देखना शुरू किया. ट्रू क्राइम कंटेंट पसंद करने वाले दर्शकों के बीच यह सीरीज तेजी से वायरल हुई और कुछ ही दिनों में नेटफ्लिक्स की टॉप लिस्ट में पहुंच गई.

क्या था जेफ्री एपस्टीन केस?

जेफ्री एपस्टीन एक अमेरिकी फाइनेंसर था जिस पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और सेक्स ट्रैफिकिंग जैसे गंभीर आरोप लगे थे. 2019 में संघीय आरोपों के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था और बाद में जेल में मृत पाया गया. उसके हाई प्रोफाइल रिश्तों और राजनीतिक संपर्कों ने इस केस को वैश्विक चर्चा का विषय बना दिया था.

इस सीरीज को देखने के बाद दर्शक यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि कैसे ताकत और पैसे के दम पर सालों तक सच्चाई दबाई गई. पीड़ितों की आवाज और न्याय की लड़ाई दर्शकों को भीतर तक झकझोर देती है. अब जब नए दस्तावेज सामने आए हैं तो लोग पुरानी घटनाओं को नई नजर से देखना चाहते हैं. यही वजह है कि 6 साल पुरानी यह डॉक्यूमेंट्री फिर से नंबर 1 पर पहुंच गई है.