रूस-यूक्रेन युद्ध निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है. जी हां हम ये इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पोक्रोवस्क शहर पर रूसी सेना जबरदस्त हमला कर रही हैं. इसी वजह से एक्सपर्ट्स इसे दोनों देशों के बीच युद्ध की "आखिरी लड़ाई" बता रहे हैं. इस वीडियो में हम ये जानने की कोशिश करेंगे कि ऐसा क्या वास्तव में है या फिर कोई नया ट्विस्ट आने लगा है.
पोक्रोवस्क की बात करें को वो डोनेट्स्क क्षेत्र में स्थित एक बहुत महत्वपूर्ण रेलवे हब है. यह पूरे क्षेत्र की सप्लाई लाइनों को कनेक्ट करता है, यूक्रेनी मिलिट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक, "रूसी सेनाएं एयरस्ट्राइक्स, ड्रोन्स और गाइडेड बमों से हमला कर रही हैं." बताया जा रहा है कि यूक्रेन का एयर डिफेंस सिस्टम कमजोर पड़ रहा है, जिसका फायदा रूस उठा रहा है.
मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि पोक्रोवस्क का बड़ा हिस्सा और इसके पास का मिरनोहराद शहर अब रूस के कंट्रोल में आ चुका है. अगर यहां रूस कब्जा कर लेता है, तो यह 2024 के बाद उसकी सबसे बड़ी जीत होगी. इससे डोनेट्स्क क्षेत्र पर रूस का पूरा कंट्रोल मजबूत हो जाएगा. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शांति वार्ता कराने की कोशिश की, पुतिन और जेलेंस्की के बीच बातचीत हुई, लेकिन शांति समझौते को लेकर कोई फैसला नहीं निकला.