नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 को लेकर बांग्लादेश में उठा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है. पहले जहां सरकार ने भारत में मैच खेलने से इनकार करने की बात कही थी, वहीं अब उसी फैसले से पल्ला झाड़ते हुए सारा ठीकरा खिलाड़ियों और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) पर फोड़ दिया गया है. इस यू-टर्न ने खेल जगत में हलचल मचा दी है. बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहाकार ने कहा कि टूर्नामेंट के बहिष्कार का फैसला पूरी तरह से खिलाड़ियों और बीसीबी ने लिया था.
22 जनवरी को ढाका में खिलाड़ियों के साथ बैठक के बाद खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने स्पष्ट रूप से कहा था कि भारत न जाने का फैसला सरकार ने लिया है. उन्होंने दावा किया था कि सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के कारण टीम को भारत नहीं जाने दिया जा रहा है. आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मांग को नजरअंदाज किया.
बता दें सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की थी. हालांकि आईसीसी ने इन मांगों को स्वीकार नहीं किया.
अब बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कुछ ऐसा कहा दिया है जिसने एक बार फिर से विवाद को जन्म दे दिया. नजरुल हाल में दिए अपने बयान से पलट गए हैं उन्होंने यू टर्न लेते हुए कहा कि विश्व कप में न खेलने का निर्णय बीसीबी और खिलाड़ियों ने लिया था. उनके अनुसार, यह कदम देश की सुरक्षा, जनता की भावनाओं और राष्ट्रीय सम्मान की रक्षा के लिए उठाया गया था. उन्होंने इस पूरे मामले में सरकार की किसी प्रकार के हस्तक्षेप की बात से इनकार किया है. उन्होंने यह भी कहा कि इस फैसले पर किसी तरह का अफसोस नहीं है.
🚨 ANOTHER U-TURN UNFOLDED. 🚨
- Bangladesh's sports advisor has insisted that BCB and Bangladesh players decided to not participate in the T20 World Cup, and not by the government. pic.twitter.com/gIQK5hO32l— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 11, 2026Also Read
- कॉन्सर्ट में लड़कियों संग हुई छेड़खानी तो जैस्मिन सैंडलस ने बीच में छोड़ी सिंगिंग, देखें वीडियो में कैसे आगबूबला हुई सिंगर
- खत्म नहीं हो रही ट्रंप की दादागिरी, स्विस महिला नेता के कमेंट से भड़के, टैरिफ बढ़ाकर किया 39%
- दृश्यम 3 में अक्षय खन्ना की जगह लेंगे प्रकाश राज? खुद एक्टर ने किया अपने किरदार का खुलासा
बता दें बांग्लादेश के टूर्नामेंट बहिष्कार करने के बाद आईसीसी ने उनकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया था. बता दें यह पूरा मामला भारत द्वारा मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से रिलीज किए जाने के बाद शुरु हुआ था.