menu-icon
India Daily

‘सबसे ज्यादा फ्लर्ट करते थे धर्मेंद्र’, किस एक्ट्रेस ने खोला सेट के पीछे का राज; उड़ जाएंगे होश

जया प्रदा का एक पुराना इंटरव्यू क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने दौर के कई बड़े सितारों के साथ काम करने के अनुभव साझा किए थे. कपिल शर्मा के शो में पूछे गए सवाल पर उन्होंने धर्मेंद्र को सबसे ज्यादा फ्लर्ट करने वाला बताया था.

babli
Edited By: Babli Rautela
‘सबसे ज्यादा फ्लर्ट करते थे धर्मेंद्र’, किस एक्ट्रेस ने खोला सेट के पीछे का राज; उड़ जाएंगे होश
Courtesy: Social Media

मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जया प्रदा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर दोबारा चर्चा में है. इस क्लिप में एक्ट्रेस अपने फिल्मी करियर के शुरुआती दौर और उस समय के बड़े सितारों के साथ काम करने के अनुभव साझा करती नजर आ रही हैं. बातचीत के दौरान उन्होंने धर्मेंद्र और राजेश खन्ना से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से भी सुनाए. कपिल शर्मा के शो में जया प्रदा से जब उनके दौर के कलाकारों के बारे में सवाल किए गए, तो उन्होंने बेबाकी से जवाब दिए. उनसे पूछा गया कि उस दौर में सबसे ज्यादा फ्लर्ट कौन करता था. इस पर उन्होंने हंसते हुए धर्मेंद्र का नाम लिया.

धर्मेंद्र को बताया सबसे फ्लर्टी

शो के दौरान कपिल शर्मा ने जया प्रदा से पूछा कि उनके साथ काम करने वाले कलाकारों में सबसे ज्यादा फ्लर्ट कौन करता था. सवाल सुनकर जया प्रदा पहले मुस्कुराईं और फिर मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए धर्मेंद्र का नाम लिया. इसके बाद बातचीत सेट पर कलाकारों के समय पर पहुंचने को लेकर आगे बढ़ी. जब उनसे पूछा गया कि कौन सबसे ज्यादा देर से सेट पर आता था, तो जया प्रदा ने राजेश खन्ना का नाम लिया.

राजेश खन्ना के सेट पर आने का सुनाया किस्सा

जया प्रदा ने बताया कि वह साउथ इंडस्ट्री में काम करने की आदी थीं, जहां उनका दिन काफी जल्दी शुरू हो जाता था. इसी वजह से वह सुबह करीब 7 बजे तक शूटिंग सेट पर पहुंचने की आदत रखती थीं. मुंबई में काम करने के दौरान उनके शूटिंग शेड्यूल का अनुभव कुछ अलग रहा. उन्होंने बताया कि उन्हें सुबह करीब 9 बजे सेट पर बुलाया जाता था और वह वहां पहुंचकर मेकअप आदि की तैयारी करती थीं.

जया प्रदा के मुताबिक, राजेश खन्ना अक्सर काफी देर से सेट पर पहुंचते थे. उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि वह शाम के आसपास सेट पर आते थे, रास्ते में वड़ा पाव खाते थे, फिर एक शॉट देते और जल्द ही पैकअप कर लेते थे.

कम उम्र में शुरू किया था काम

जया प्रदा ने अपने शुरुआती करियर को याद करते हुए यह भी बताया कि उन्हें कम उम्र में ही बड़े कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला था. उन्होंने बताया कि उस दौर में वह कई शिफ्टों में काम करती थीं और लगातार सफर करना पड़ता था. एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म शराबी की शूटिंग के दौरान उनका शेड्यूल बेहद व्यस्त रहता था. उन्हें ऊटी से सफर करना पड़ता था और फिर चेन्नई पहुंचकर आगे की यात्रा करनी होती थी.