menu-icon
India Daily

कौन हैं अर्शिया शर्मा जिनका भूतिया डांस देखकर निकलीं America's Got Talent के जजों की चींखें

 अर्शिया के शरीर के लचीलेपन को देखकर एजीटी के सभी जजों और ऑडियंस ने दांतों तले उंगलियां दबा लीं. हर कोई हैरान था कि आखिर यह 13 साल की बच्ची ऐसा करिश्माई डांस कैसे कर सकती है.

India Daily Live
कौन हैं अर्शिया शर्मा जिनका भूतिया डांस देखकर निकलीं America's Got Talent के जजों की चींखें
Courtesy: social media

अर्शिया शर्मा...आप में से कई लोग भले ही इस नाम से अब तक अंजान हों लेकिन आज के बाद यह नाम आपके दिलो-दिमाग पर हमेशा-हमेशा के लिए चस्पा हो जाएगा. जी हां, क्यों जम्मू की रहने वाली इस लड़की की गूंज भारत में नहीं वल्की दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति अमेरिका में भी सुनाई दे रही है.

AGT के मंच पर अर्शिया का जलवा

अमेरिकाज गॉट टैलेंट (AGT) के मंच पर अर्शिया शर्मा ने ऐसा धमाकेदार डांस किया कि AGT के जज खड़े होकर ताली बजाने से नहीं रह पाए. अर्शिया की डांस परफॉर्मेंस इतनी जबरदस्त रही कि जजों समेत पूरी ऑडियंस ने अर्शिया के लिए जमकर ताली बजाईं और पूरा ऑडिटोरियम तालियों की आवाज से गूंज उठा. अर्शिया ने AGT 2024 के मंच पर किए अपने डांस परफॉर्मेंस की एक क्लिप अपने इंस्टाग्राम चैनल पर शेयर की है. 

'मैं भारत के जम्मू-कश्मीर से हूं'

वीडियो की शुरुआत अर्शिया के परिचय से होती है, जिसमें अर्शिया कहती हैं, 'मैं भारत के एक राज्य जम्मू-कश्मीर से हूं. मैं एक डांसर हूं लेकिन मैं दूसरों की तरह नहीं बनना चाहती. मैं कुछ अलग करना चाहती हूं. इसलिए, मैंने अपने डांस मूव्स में जिमनास्टिक के जरिए कुछ फ्लेक्सिबल मूव्स शामिल करने की कोशिश की.'

 

अर्शिया का भूतिया डांस देखकर निकलीं AGT के जजों की चींखें

AGT  के मंच पर अर्शिया का भूतिया डांस देखकर सभी हैरान रह गए.  जिमनास्टिक के साथ अर्शिया के बेहद अनोखे डांस मूव्स ने पूरी जूरी का दिल जीत लिया. दर्शक और जज न केवल उनकी डांस परफॉर्मेंस देखकर मंत्रमुग्ध हो गए बल्कि डर के मारे उनकी चींखें निकल गईं.

 अर्शिया के शरीर के लचीलेपन को देखकर एजीटी के सभी जजों और ऑडियंस ने दांतों तले उंगलियां दबा लीं. हर कोई हैरान था कि आखिर यह 13 साल की बच्ची ऐसा करिश्माई डांस कैसे कर सकती है.

'हमें लगा कि तुम कुछ डिज्नी जैसा मीठा करोगी'

एजीटी के जजों में से एक हीदी क्लम ने अर्शिया की तारीफ में कहा, 'जब आपने कहा कि आप कपड़े बदलने के लिए जाने वाली हैं तो मुझे लगा कि आप एक सुंदर सी ड्रेस पेहनकर वापस आएंगीं लेकिन जो मैंने देखा वह बिल्कुल अलग थी.' वहीं एक अन्य जज साइमन ने कहा, 'हमारे पास तुम्हारी तारीफ के शब्द नहीं है. यह बेहद अप्रत्याशित और शानदार था. मुझे लगा कि तुम कुछ डिज्नी जैसा मीठा करोगी लेकिन तुमने हमें हैरत में डाल दिया.' 

जिमनास्टिक में गोल्ड मेडिलिस्ट हैं अर्शिया

एजीटी से पहले अर्शिया डीआईडी लिटिल मास्टर्स और सुपर डांस 4 जैसे रियलिटी डांस शोज में भी अपने डांस का जौहर दिखा चुकी हैं. वह जिमनास्टिक में गोल्ड मेडलिस्ट हैं.