मुंबई: बॉलीवुड कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका कोई नया प्रोजेक्ट नहीं बल्कि एक वायरल वीडियो और बयान है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. हाल ही में रकुल ने मजाक में अपने रिश्ते को सिचुएशनशिप कह दिया था. हालांकि उन्होंने तुरंत यह भी साफ कर दिया था कि वे दोनों शादीशुदा हैं और एक दूसरे के लिए ही हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर इस एक लाइन ने अलग ही रूप ले लिया और तेजी से वायरल हो गई.
इसके बाद रकुल ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह इस कमेंट को लेकर जैकी को मजाक में छेड़ती नजर आईं. वीडियो में दोनों का हल्का फुल्का अंदाज फैंस को काफी पसंद आया.
वीडियो में रकुल जैकी से कहती हैं कि उन्हें कई बार समझाया गया है कि वे मिलेनियल हैं और उन्हें Gen Z बनने की जरूरत नहीं है. उनका यह मजाकिया अंदाज साफ दिखाता है कि दोनों इस पूरे मामले को हल्के मूड में ले रहे थे. रकुल की बात सुनकर जैकी भगनानी मुस्कुराते हुए कान पकड़कर माफी मांगते नजर आए. उन्होंने कहा कि उनका मतलब वैसा नहीं था जैसा लोगों ने समझ लिया. इस पर रकुल ने भी हंसते हुए जवाब दिया कि अब दुनिया को भी यह समझना चाहिए.
Ye shadi hai ya mazaak? Jackky Bhagnani calls marriage with Rakul Preet Singh a 'situationship'
She’s ok with him talking to his exes. pic.twitter.com/Nz4418HjKC— Mini (@perfectminz) April 25, 2026Also Read
इस पूरे मामले पर रकुल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा कि एक घंटे की बातचीत में से एक लाइन को निकालकर हेडलाइन बना दिया जाता है, जो हमेशा सही नहीं होता. उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत को सही संदर्भ में समझना जरूरी है और सिर्फ क्लिकबेट बनाकर पेश करना ठीक नहीं है.
इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस ने इसे काफी पसंद किया. कई लोगों ने कहा कि कपल का यह नेचुरल और मजाकिया अंदाज काफी रियल लगता है. कुछ लोगों ने मीडिया पर भी सवाल उठाए कि कैसे छोटी सी बात को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जाता है.