menu-icon
India Daily

Jackie Chan Death News: नहीं रहे जैकी चैन? X पर वायरल 1954-2026 पोस्ट ने मचाया तहलका, क्या है इस पोस्ट का पूरा सच

सोशल मीडिया पर जैकी चैन की मौत की खबर तेजी से वायरल हो रही है. X पर 1954-2026 लिखी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर कर दावा किया गया कि मार्शल आर्ट्स स्टार का निधन हो गया है. हालांकि यह दावा फर्जी है.

babli
Edited By: Babli Rautela
Jackie Chan Death News: नहीं रहे जैकी चैन? X पर वायरल 1954-2026 पोस्ट ने मचाया तहलका, क्या है इस पोस्ट का पूरा सच
Courtesy: Social Media

सोशल मीडिया पर इन दिनों हॉलीवुड और मार्शल आर्ट्स के दिग्गज स्टार जैकी चैन की मौत की खबर तेजी से वायरल हो रही है. X पर एक पोस्ट में उनकी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की गई, जिस पर 1954 2026 लिखा हुआ है. पोस्ट को देखकर कई यूजर्स को लगा कि जैकी चैन का निधन हो गया है और उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया. हालांकि, वायरल हो रही यह खबर फर्जी है. जैकी चैन की मौत नहीं हुई है. हालिया रिपोर्ट्स और उनके सार्वजनिक कार्यक्रम में मौजूदगी से यह स्पष्ट है कि अभिनेता जीवित हैं और एक्टिव हैं.

1954-2026 वाली पोस्ट से फैला भ्रम

वायरल पोस्ट में जैकी चैन की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर के साथ उनके जन्म और कथित निधन के साल के तौर पर 1954 2026 लिखा गया. पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हुई और कुछ ही समय में इसे लाखों व्यूज मिलने लगे. इस तरह की पोस्ट ने कई फैंस को भ्रमित कर दिया. कुछ लोगों ने बिना खबर की पुष्टि किए जैकी चैन के निधन पर शोक जताना शुरू कर दिया. बाद में सोशल मीडिया पर ही लोगों ने इस दावे की सच्चाई पर सवाल उठाए और इसे डेथ होक्स बताया. कुछ वायरल पोस्ट्स के साथ कम्युनिटी नोट भी जोड़ा गया, जिसमें दावे को गलत बताया गया. हालिया सार्वजनिक गतिविधियां भी इस दावे को खारिज करती हैं.

जुलाई में 900 से ज्यादा छात्रों से मिले थे जैकी चैन

जैकी चैन की हालिया सार्वजनिक मौजूदगी जुलाई 2026 में सिंगापुर में हुई थी. 7 जुलाई को उन्होंने Pei Chun Public School का दौरा किया था. यह कार्यक्रम Lim Family Foundation की पहल के तहत आयोजित किया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूल में करीब 900 छात्र और शिक्षक जैकी चैन से मिलने के लिए मौजूद थे. उन्होंने छात्रों के साथ बातचीत की और उनके सवालों का जवाब भी दिया. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अनुशासन, मेहनत और अपने सपनों को लेकर छात्रों से बात की.

जैकी चैन ने इस कार्यक्रम में छात्रों के साथ कुछ गतिविधियों में हिस्सा भी लिया. उन्होंने गाना गाया और मार्शल आर्ट्स से जुड़े कार्यक्रम को देखा. इस दौरान उनकी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए थे.