नई दिल्ली: ऐश्वर्या राय बॉलीवुड का वो नाम है जो कि अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस को फैंस पूरा सपोर्ट करते हैं. लेकिन एक्ट्रेस की एक वीडियो को देख नेटिजन्स थोड़े घबराए हुए हैं. ऐश्वर्या का सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसको देख नेटिजन्स अभिनेत्री के लिए चिंता कर रहे हैं. दरअसल, ऐश्वर्या राय का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनके हाथ पर प्लास्टर चढ़ा हुआ है.
वीडियो में ऐश्वर्या राय को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है जिसमें वह अपनी बेटी अराध्या के साथ नजर आ रही हैं. ऐश्वर्या राय कान फिल्म फेस्टिवल 2024 में हिस्सा लेने के लिए मुंबई एयरपोर्ट से रवाना हो रही हैं. इस दौरान ऐश ने शोल्डर स्लिंग पहना हुआ था,जिसको देखते ही पैपराजी हैरान रह गए. ऐश्वर्या राय के सीधे हाथ में फ्रैक्चर हुआ है जिस कारण उन्होंने हाथ पर प्लास्टर लगाया हुआ है.
वीडियो में अदाकारा अपनी बेटी आराध्या का सपोर्ट लेकर चल रही हैं जिसको देखते ही फैंस हैरान हैं. Aishwarya Rai Bachchan के आउटफिट की बात करें तो इन्होंने ब्लू कलर का लंबा कोट और ब्लैक पैंट पहनी कैरी किया है जिसमें वह बेहद सुंदर दिख रही हैं.
हाथ में चोट लगे होने के बावजूद ऐश्वर्या ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और उन्होंने कैमरे की तरफ देख के स्माइल की और लोगों को हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया. इस दौरान बेटी अराध्या की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं क्योंकि वो अपनी मां का पूरा सपोर्ट कर रही हैं.
वहीं फैंस ऐश्वर्या का कान्स लुक देखने के लिए काफी बेताब हैं. आपको बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024(Cannes Film Festival) का आगाज हो चुका है. ऐश्वर्या के अलावा, इसमें कियारा आडवाणी, उर्वशी रौतेला और अदिति राव हैदरी नजर आने वाली हैं.