menu-icon
India Daily

Tom Troupe Dies: इम्पॉसिबल और स्टार ट्रेक के एक्टर टॉम ट्रूप का निधन, 97 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Tom Troupe Dies: मंच और स्क्रीन पर अपनी कला का जादू बिखेरने वाले अनुभवी एक्टर टॉम ट्रूप का 97 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके प्रचारक हरलान बोल ने डेडलाइन को बताया कि ट्रूप का निधन 20 जुलाई 2025 को उनके बेवर्ली हिल्स स्थित घर पर प्राकृतिक कारणों से हुआ, जो उनके 97वें जन्मदिन (15 जुलाई) के ठीक पांच दिन बाद था.

babli
Edited By: Babli Rautela
Tom Troupe Dies: इम्पॉसिबल और स्टार ट्रेक के एक्टर टॉम ट्रूप का निधन, 97 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Courtesy: Social Media

Tom Troupe Dies: छह दशकों तक मंच और स्क्रीन पर अपनी कला का जादू बिखेरने वाले अनुभवी एक्टर टॉम ट्रूप का 97 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके प्रचारक हरलान बोल ने डेडलाइन को बताया कि ट्रूप का निधन 20 जुलाई 2025 को उनके बेवर्ली हिल्स स्थित घर पर प्राकृतिक कारणों से हुआ, जो उनके 97वें जन्मदिन (15 जुलाई) के ठीक पांच दिन बाद था. ‘मिशन: इम्पॉसिबल’, ‘स्टार ट्रेक’, ‘चीयर्स’, और ‘फ्रेजियर’ जैसे टीवी शो में अपनी शानदार किरदारों के लिए मशहूर टॉम ट्रूप ने अपने अभिनय से कई पीढ़ियों के दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी. आइए, उनके जीवन और करियर पर एक नजर डालते हैं.

15 जुलाई 1928 को मिसौरी के कैनसस सिटी में जन्मे टॉम ट्रूप ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत थिएटर प्रस्तुतियों से की. 1940 के दशक में न्यूयॉर्क शहर जाने के बाद, उन्होंने मशहूर एक्ट्रेस और शिक्षक उटा हेगन के मार्गदर्शन में हर्बर्ट बर्गॉफ स्टूडियो में अभिनय की पढ़ाई की, जहां उन्हें उनकी प्रतिभा के लिए छात्रवृत्ति भी मिली. कोरियाई युद्ध में सेवा के दौरान उन्हें कांस्य पदक (ब्रॉन्ज स्टार) से सम्मानित किया गया. युद्ध के बाद, 1957 में उन्होंने ‘द डायरी ऑफ ऐनी फ्रैंक’ में पीटर वैन डान की रोल के साथ ब्रॉडवे पर अपनी शुरुआत की, जिसमें जोसेफ शिल्डक्राट भी थे.

हॉलीवुड में शानदार करियर

1958 में लॉस एंजिल्स जाने के बाद, टॉम ट्रूप का हॉलीवुड करियर जोर पकड़ने लगा. उन्होंने 1960, 70, 80 और 90 के दशक में 75 से अधिक टीवी शो में अभिनय किया, जिनमें ‘द फ्यूजिटिव’, ‘द वाइल्ड वाइल्ड वेस्ट’, ‘चिप्स’, ‘कैग्नी एंड लेसी’, ‘नॉट्स लैंडिंग’, ‘मर्डर, शी रॉट’, ‘द मैन फ्रॉम अंकल’, और ‘ईआर’ जैसे शो शामिल हैं. बड़े पर्दे पर उनकी फिल्मों में ‘केलीज हीरोज’ (1970), ‘द डेविल्स ब्रिगेड’ (1968), ‘समर स्कूल’ (1987), और रिवर फीनिक्स व कीनू रीव्स के साथ ‘माई ओन प्राइवेट इडाहो’ (1991) शामिल हैं.

एक्टिंग स्कूल की स्थापना

टॉम ट्रूप ने केवल अभिनय तक ही सीमित नहीं रहे; उन्होंने चार्ल्स नेल्सन रीली, लू लियोनार्ड, जॉन एर्मन, और डॉम डेलुइस के साथ मिलकर लॉस एंजिल्स में ‘द फैकल्टी’ नामक एक्टिंग स्कूल की स्थापना की. इस स्कूल ने कई उभरते हुए कलाकारों को प्रशिक्षित किया और टॉम के शिक्षण और लेखन कौशल को दर्शाया.