Bollywood News: पैरिस ओलंपिक भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की हार के बाद उनके कोच मैथियास बो ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी. बता दें कि मैथियास बो बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू के पति हैं.रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए मैथियास बो ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखा जिसके बाद तापसी ने अपने पति को खुश करने के लिए उनके पोस्ट पर एक मजाकिया कमेंट किया.
मैथियस बो ने ओलंपिक में पदक नहीं जीत पाने को लेकर अपने खिलाड़ियों को सांत्वना दी, साथ ही अपनी चोटों से जूझने के बाद खेल के प्रति जुनून और समर्पण दिखाने के लिए उनकी सराहना भी की.
मैं एक थका हुआ बूढ़ा आदमी हूं
उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा करते हुए लिखा, 'मेरे लिए मेरे कोचिंग के दिन यहीं समाप्त होते हैं, मैं कम से कम अभी के लिए भारत या कहीं और अपने काम को जारी नहीं रखने वाला हूं. मैंने बैडमिंटन हॉल में बहुत अधिक समय बिताया है और कोच बनना भी काफी तनावपूर्ण है, मैं एक थका हुआ बूढ़ा आदमी हूं. मैं वर्षों से समर्थन के लिए @media.iccsai, गर्ग सर और राकेश सर, @bai_media, @gosportsvoices को धन्यवाद देना चाहता हूं.'
बो के भावुक पोस्ट पर पत्नी का मजाकिया कमेंट
बो के भावुक पोस्ट पर तापसी ने लिखा, 'लेकिन तुम एक शादीशुदा आदमी हो. तुम्हें एक कदम पीछे खींचने की जरूरत है. मुझे रात का खाना बनाने और साफ-सफाई के लिए हर रोज काम से वापस घर आना पड़ता है, इसलिए अब तुम तैयार रहो.'
आप इतने सालों तक एक ही शख्स को कैसे डेट करती रहीं
आप इतने सालों तक एक ही शख्स को कैसे डेट करती रहीं? पूर्व में जूम टीवी को दिए इंटरव्यू में इस सवाल के जवाब में तापसी ने कहा था, 'एक राजकुमार तक पहुंचने के लिए मुझे कई मेंढकों को किस करना पड़ा, लेकिन जब में बड़ी हो रही थी और जब मैंने काम करना शुरू किया तो यह वही आदमी था, और चूंकि वह एक आदमी हैं वह एक लड़का नहीं है और यह एक बड़ा अंतर है.'
मैं एक लड़के के साथ नहीं एक आदमी के साथ रहना चाहती हूं
डंकी एक्ट्रेस ने कहा मैथियास एक सुरक्षित इंसान हैं. उन्होंने कहा, 'जब मैं सिंगल थी तो यह बात जान गई थी कि एक आदमी को ही मेरे साथ रहने में सुरक्षा का एहसास होगा, और मैं अपने आपको सस्ते में नहीं बेचना चाहती थी क्योंकि यह एक बहुत भावुक निवेश था. यह केवल मुझे ही नहीं, मेरे परिवार और सभी को प्रभावित करता. यह मेरी नौकरी को भी प्रभावित करता. मैं अपने काम के साथ, अपने साथ और अपनी मानसिक स्थिति के साथ ऐसा नहीं करना चाहती थीं. मैं जानती थी कि मैं एक लड़के के साथ नहीं एक आदमी के साथ रहना चाहती हूं.'