Amitabh’s Jalsa Bungalow Bomb Threat: बॉलीवुड में एक्टर्स को लगातार फिरौती और बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है. तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना से रंगदारी मांगने के बाद अब महानायक अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित घर जलसा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. बताया जा रहा है कि बॉम्बे हाईकोर्ट को एक धमकी भरा ईमेल मिला है. इसमें अमिताभ बच्चे के बंगले के अलावा बॉम्बे हाईकोर्ट, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और वर्ली रेसकोर्स का भी नाम शामिल था.
जैसे ही ये जानकारी मिली, मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. पुलिस ने मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह मेल कहां से आया है. फिलहाल धमकी से जुड़ी अन्य जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
#WATCH | Maharashtra: A bomb threat email was reportedly received targeting the Bombay High Court. The email also mentioned the Bombay Stock Exchange (BSE), Mahalaxmi Racecourse, and Bollywood actor Amitabh Bachchan's bungalow, Jalsa. Visuals from the Bombay High Court. https://t.co/QxQhfsneRP
— ANI (@ANI) November 6, 2026Also Read
महाराष्ट्र की कई जिला और सत्र अदालतों को सोमवार, 2 नवंबर को बम धमाके की धमकी भरे ईमेल मिले. ईमेल में अदालत परिसरों को निशाना बनाने की बात कही गई थी. धमकी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं. बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) ने संबंधित अदालत परिसरों में पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया. अधिकारियों के मुताबिक, सभी जगहों की गहन जांच की गई, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला. फिलहाल मामले को गंभीरता से लेते हुए धमकी भरे ईमेल की जांच की जा रही है.
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी मिली है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आयुष्मान को एक ऑडियो संदेश भेजकर करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी गई है. वहीं, तुषार कपूर से फोन पर 5 करोड़ रुपये की मांग की गई. फोन करने वाले ने खुद को गैंग का सदस्य हैरी बॉक्सर बताया. हालांकि, क्राइम ब्रांच को तुषार के मामले में फर्जी धमकी होने का शक है. दोनों मामलों की जांच की जा रही है. आयुष्मान के मामले में अभी FIR दर्ज नहीं हुई है.