Traitors Season 2: मल्लिका शेरावत ने एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं. रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' में उनकी एक बातचीत का क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने हॉलीवुड के बड़े सितारे टॉम क्रूज को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है.
शो की बात करें तो इसे करण जौहर होस्ट कर रहे हैं. इसमें कुल 21 कंटेस्टेंट्स हैं, जिनमें मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारूकी, श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती समेत कई जाने-माने चेहरे शामिल हैं. शो का प्रीमियर 13 अगस्त को प्राइम वीडियो पर होने वाला है.
The way Mallika said Tom Cruise had a crush on her like she was talking about her neighbour 😂😭#TheTraitorsOnPrime #TheTraitors pic.twitter.com/ZEKsVy4ECB
— Moonlight☆ (@crazyoumoon_12) August 11, 2026
वायरल क्लिप में कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ उर्फ कुल्लू मल्लिका से पूछते हैं कि क्या कभी किसी पर उनका क्रश आया है. मल्लिका आत्मविश्वास से जवाब देती हैं- 'नहीं, सबको मेरे पे ही आता है.' फिर वे सबको हैरान करते हुए कहती हैं कि आजकल टॉम क्रूज को उन पर क्रश है.
यह सुनकर बाकी कंटेस्टेंट्स हैरान रह जाते हैं और सोचने लगते हैं कि कहीं मल्लिका मजाक तो नहीं कर रहीं. लेकिन मल्लिका जोर देकर कहती हैं कि वे झूठ नहीं बोल रही हैं. वे बताती हैं कि अगर उनका फोन होता तो वे टॉम क्रूज की भेजी वीडियो दिखा सकती थीं. जब कंटेस्टेंट्स पूछते हैं कि वो किस तरह की वीडियो भेज रहा है, तो मल्लिका साफ करती हैं कि वो वीडियो उनके साथ पार्टी करने वाली हैं. एक कंटेस्टेंट पूछता है कि टॉम क्रूज कूल गायक हैं ना? इस पर मल्लिका जवाब देती हैं- 'वो फैबुलस हैं.'
यह दावा सुनकर लोग सोचने लगे हैं कि क्या वाकई टॉम क्रूज और मल्लिका शेरावत में कोई करीबी है. मल्लिका लंबे समय से हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों में काम करती रही हैं. वे अक्सर इंटरनेशनल इवेंट्स में नजर आती हैं. उनका यह बयान शो में मजाकिया अंदाज में आया, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.