menu-icon
India Daily

'बिग बॉस में मिलेगा, मेरी जान... एक्स्ट्रा जीवन दान', नए ट्विस्ट के साथ 'Bigg Boss 20' का ट्रेलर हुआ आउट

ट्रेलर की शुरुआत दो योद्धाओं की जोरदार लड़ाई से होती है. अचानक सलमान खान एंट्री मारते हैं और लड़ाई रोक देते हैं. फिर वे अपने खास अंदाज में कहते हैं- 'बिग बॉस में मिलेगा, मेरी जान... एक्स्ट्रा जीवन दान.' इसके बाद वे अपना सिग्नेचर डायलॉग 'तथास्तु' भी बोलते हैं. यह नया ट्विस्ट दर्शकों और प्रतियोगियों दोनों के लिए दिलचस्प साबित हो सकता है.

antima
Edited By: Antima Pal
'बिग बॉस में मिलेगा, मेरी जान... एक्स्ट्रा जीवन दान', नए ट्विस्ट के साथ 'Bigg Boss 20' का ट्रेलर हुआ आउट
Courtesy: X

Bigg Boss 20 Trailer: बिग बॉस हिंदी सीजन 20 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसमें सलमान खान ने एक नया ट्विस्ट पेश किया है. इस बार शो में 'एक्स्ट्रा जीवन दान' नाम का नया कॉन्सेप्ट आएगा. ट्रेलर में साफ संकेत मिलता है कि इस सीजन में सुरक्षित खेलने की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी. हर खिलाड़ी को ज्यादा जोखिम उठाना पड़ेगा और खेल का स्तर पहले से ऊंचा होगा.

'Bigg Boss 20' का ट्रेलर हुआ आउट

ट्रेलर की शुरुआत दो योद्धाओं की जोरदार लड़ाई से होती है. अचानक सलमान खान एंट्री मारते हैं और लड़ाई रोक देते हैं. फिर वे अपने खास अंदाज में कहते हैं- 'बिग बॉस में मिलेगा, मेरी जान... एक्स्ट्रा जीवन दान.' इसके बाद वे अपना सिग्नेचर डायलॉग 'तथास्तु' भी बोलते हैं. यह नया ट्विस्ट दर्शकों और प्रतियोगियों दोनों के लिए दिलचस्प साबित हो सकता है.

सलमान खान ने खुद इस बारे में थोड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि बिग बॉस में हर साल गेम बदलता है. इस बार सिर्फ गेम नहीं, बल्कि खेलने का तरीका भी बदलने वाला है. 'जीवन दान' सुनने में जितना आसान लगता है, उतना है नहीं. बाकी घर के अंदर जाकर ही पता चलेगा कि यह ट्विस्ट कैसे काम करेगा. यानी प्रतियोगियों को एक अतिरिक्त मौका तो मिलेगा, लेकिन उसका इस्तेमाल कब और कैसे करना है, यह रहस्य अभी बना हुआ है.

इस नए बदलाव से घरवालों की रणनीति पूरी तरह बदल सकती है. अब कोई सिर्फ सुरक्षित खेलकर आगे नहीं बढ़ पाएगा. हर टास्क, हर गठबंधन और हर फैसला ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाएगा. दर्शक भी इस रहस्यमय ट्विस्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं क्योंकि इससे शो में और ज्यादा ड्रामा और टेंशन देखने को मिलेगा.

बिग बॉस हिंदी का यह 20वां सीजन एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. शो में हमेशा की तरह टास्क, साजिशें, दोस्ती-दुश्मनी और भावनात्मक पल होंगे. लेकिन इस बार 'एक्स्ट्रा जीवन दान' की वजह से पूरा खेल नया रंग ले सकता है. सीजन 6 सितंबर से जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा.