menu-icon
India Daily

टीवी स्टार्स के घर आए गणपति बप्पा, तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा से लेकर दिव्यांका-विवेक तक; सेलेब्स ने ऐसे किया बप्पा का स्वागत

गणेश चतुर्थी का त्योहार आते ही मुंबई के टीवी सितारों के घरों में भी बप्पा के स्वागत की धूम मच गई है. आम परिवारों की तरह कई पॉपुलर टीवी स्टार्स ने भी अपने घर गणपति बप्पा को बड़े प्यार और भक्ति के साथ विराजमान किया है.

antima
Edited By: Antima Pal
टीवी स्टार्स के घर आए गणपति बप्पा, तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा से लेकर दिव्यांका-विवेक तक; सेलेब्स ने ऐसे किया बप्पा का स्वागत
Courtesy: X

TV Stars Welcome Ganpati Bappa Home: गणेश चतुर्थी का त्योहार आते ही मुंबई के टीवी सितारों के घरों में भी बप्पा के स्वागत की धूम मच गई है. आम परिवारों की तरह कई पॉपुलर टीवी स्टार्स ने भी अपने घर गणपति बप्पा को बड़े प्यार और भक्ति के साथ विराजमान किया है. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो रहे हैं.

टीवी स्टार्स के घर आए गणपति बप्पा

लाफ्टर क्वीन भारती सिंह हर साल की तरह इस बार भी बप्पा को घर ले आईं. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक खास तस्वीर शेयर की, जिसमें वो गणपति जी को गोद में लिए नजर आ रही हैं. मुंबई आने के बाद से भारती नियमित रूप से अपने घर में गणेश उत्सव मनाती हैं और इस बार भी उन्होंने परिवार के साथ पूजा-अर्चना की.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का कपल भी हर साल बप्पा का भव्य स्वागत करता है. इस बार उन्होंने अभी इंस्टाग्राम पर आधिकारिक पोस्ट तो नहीं डाली, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी एक वीडियो वायरल हो गई है. वीडियो में दोनों बप्पा को लेने जाते दिख रहे हैं. फैंस इस कपल की गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन का इंतजार कर रहे हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

टीवी होस्ट और एक्टर अर्जुन बिजलानी ने भी अपने घर पर गणपति बप्पा का भव्य स्वागत किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें घर की सजावट और बप्पा के आगमन की पूरी तैयारी साफ दिख रही है. अर्जुन अपनी पत्नी के साथ बप्पा को घर लाते नजर आए.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने अपनी दोनों बेटियों के साथ मिलकर बप्पा का जोरदार स्वागत किया. कपल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए और कैप्शन में लिखा – 'आखिरकार बप्पा आ गए.' परिवार की खुशी इन तस्वीरों में साफ झलक रही है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के लिए इस बार का गणेश उत्सव खास है. उनके जुड़वां बेटों की यह पहली गणेश चतुर्थी है. कपल ने बप्पा को घर लाकर धूमधाम से पूजा की और परिवार के साथ उत्सव मनाया.

इनके अलावा धनश्री वर्मा, करण वाही, ऋत्विक धनजानी और हंसिका मोटवानी समेत कई अन्य टीवी सितारों ने भी अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत किया. हर कोई अपने अंदाज में बप्पा को खुश करने की कोशिश कर रहा है.