menu-icon
India Daily

Ganesh Chaturthi 2025: शिल्पा शेट्टी के घर इस बार नहीं होगा गणपति बप्पा का सेलिब्रेशन, एक्ट्रेस ने माफी मांगते हुए खुद बताई वजह

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनका परिवार हर साल गणेश चतुर्थी का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाता है. उनके घर में गणपति बप्पा की स्थापना और भव्य उत्सव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं. लेकिन इस साल यानी 2025 में शिल्पा के घर गणेश चतुर्थी की रौनक नहीं दिखेगी.

antima
Edited By: Antima Pal
Ganesh Chaturthi 2025: शिल्पा शेट्टी के घर इस बार नहीं होगा गणपति बप्पा का सेलिब्रेशन, एक्ट्रेस ने माफी मांगते हुए खुद बताई वजह
Courtesy: social media

Shilpa Shetty Skip Ganesh Chaturthi Celebration: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनका परिवार हर साल गणेश चतुर्थी का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाता है. उनके घर में गणपति बप्पा की स्थापना और भव्य उत्सव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं. लेकिन इस साल यानी 2025 में शिल्पा के घर गणेश चतुर्थी की रौनक नहीं दिखेगी. अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी और बताया कि उनके परिवार में हाल ही में एक दुखद घटना हुई है, जिसके कारण वे इस बार उत्सव नहीं मना रहे हैं.

शिल्पा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'भारी मन से हम इस साल गणपति उत्सव नहीं मनाएंगे. परिवार में शोक के कारण हम 13 दिनों तक शोक अवधि का पालन करेंगे.' उन्होंने इस पोस्ट में गणपति बप्पा से जुड़े अपने प्यार और श्रद्धा को भी व्यक्त किया, लेकिन परिवार की इस स्थिति के कारण उत्सव को रद्द करने का फैसला लिया गया. शिल्पा ने इस दुखद घटना के बारे में कोई और जानकारी शेयर नहीं की और न ही बताया कि यह शोक किसके निधन से जुड़ा है.

shilpa post

shilpa post social media

शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा हर साल गणेश चतुर्थी को खास अंदाज में मनाते हैं. उनके घर में गणपति की मूर्ति की स्थापना होती है और कई बॉलीवुड सितारे उनके घर दर्शन के लिए आते हैं. शिल्पा की गणपति के प्रति आस्था और उत्सव की तस्वीरें उनके प्रशंसकों को खूब पसंद आती हैं. लेकिन इस बार उनके इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया है.

फैंस ने किया एक्ट्रेस को सपोर्ट

सोशल मीडिया पर शिल्पा के प्रशंसक उनके और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं. कई लोगों ने उनके इस फैसले का सम्मान करते हुए उन्हें हौसला देने वाले संदेश भेजे हैं. शिल्पा और उनके परिवार के लिए यह समय निश्चित रूप से मुश्किल भरा है। प्रशंसक और शुभचिंतक उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं कि वे इस दुख की घड़ी से जल्द उबर सकें.