menu-icon
India Daily

बॉलीवुड से साउथ इंडियन सितारों तक, सेलेब्स ने फैंस को यूं दी ईद मुबारक की शुभकामनाएं

आज यानी 21 मार्च 2026 को देशभर में ईद-उल-फित्र बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाया जा रहा है. रमजान के रोजों के बाद यह त्योहार मुस्लिम समुदाय के लिए खुशियों और एकता का प्रतीक है. इस खास मौके पर बॉलीवुड और साउथ इंडियन सितारों ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत पोस्ट शेयर कर फैंस को ईद मुबारक कहा. 

antima
Edited By: Antima Pal
बॉलीवुड से साउथ इंडियन सितारों तक, सेलेब्स ने फैंस को यूं दी ईद मुबारक की शुभकामनाएं
Courtesy: x

मुंबई: आज यानी 21 मार्च 2026 को देशभर में ईद-उल-फित्र बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाया जा रहा है. रमजान के रोजों के बाद यह त्योहार मुस्लिम समुदाय के लिए खुशियों और एकता का प्रतीक है. इस खास मौके पर बॉलीवुड और साउथ इंडियन सितारों ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत पोस्ट शेयर कर फैंस को ईद मुबारक कहा. 

सेलेब्स ने फैंस को दी ईद की शुभकामनाएं

उन्होंने शांति, प्यार और समृद्धि की दुआएं दीं, जो त्योहार की भावना को और मजबूत करती हैं. अक्षय कुमार ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया- 'सबको ईद मुबारक. सबके जीवन में खुशी और शांति की दुआ करता हूं.' उनका संदेश सरल लेकिन दिल को छूने वाला था. साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी फैंस को याद किया और लिखा- 'ईद मुबारक  आपको और आपके प्रियजनों को खुशी, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि मिले.'

उनकी पोस्ट में चांद और दिल का इमोजी ने त्योहारी माहौल बनाया. तमिल सिनेमा के दिग्गज कमल हासन ने भावुक संदेश दिया. उन्होंने कहा- 'हमारे मुस्लिम भाई-बहनों को ईद-उल-फित्र की खुशियां मिलें. यह दिन हमें याद दिलाता है कि सच्ची नेकी भूखों को खिलाना और जरूरतमंदों के आंसू पोंछना है.' उनका संदेश दान और करुणा पर जोर देता है.

सुनील शेट्टी ने घरेलू प्यार और कृतज्ञता पर फोकस किया. उन्होंने लिखा- 'हमारे घर प्यार से भरे हों, दिल और भी ज्यादा. हमेशा साथ बैठकर खाना शेयर करने और हर चीज के लिए शुक्रगुजार रहने के कारण मिलें. प्यार और शांति की दुआ। ईद मुबारक.' 

आरआरआर फेम जूनियर एनटीआर ने भी फैंस को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने पोस्ट किया- '#EidMubarak आपको प्यार, एकजुटता और प्रियजनों के साथ खूबसूरत पल मिलें.' उनका संदेश सादगी से भरा था. इनके अलावा कई अन्य सेलिब्रिटी जैसे मलाइका अरोड़ा, शिल्पा शेट्टी, हिना खान और जन्नत जुबैर ने भी सोशल मीडिया पर ईद की बधाई दी. 

टीवी से बॉलीवुड तक, सभी ने त्योहार की खुशियां बांटीं. कुछ ने पारंपरिक पोशाक में फोटो शेयर कीं, तो कुछ ने परिवार के साथ की तस्वीरें पोस्ट कीं. यह त्योहार सिर्फ खुशी का नहीं, बल्कि एकता, दान और शांति का भी प्रतीक है. सेलिब्रिटी की ये पोस्ट फैंस को भावुक कर रही हैं और सोशल मीडिया पर #EidMubarak ट्रेंड कर रहा है. ईद की यह खुशी सबके जीवन में शांति और प्यार लाए.