menu-icon
India Daily

पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' ने दूसरे दिन टेके घुटने, जानें बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ छापे?

'उस्ताद भगत सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है, लेकिन दूसरे दिन कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखी गई. 19 मार्च 2026 को उगादी के मौके पर रिलीज हुई यह तेलुगु एक्शन-कॉमेडी फिल्म पहले दिन जबरदस्त कमाई करके सुर्खियों में आई, मगर दिन 2 पर 50% से ज्यादा की गिरावट के साथ यह संघर्ष करती नजर आई.

antima
Edited By: Antima Pal
पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' ने दूसरे दिन टेके घुटने, जानें बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ छापे?
Courtesy: x

मुंबई: पवन कल्याण की नई फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है, लेकिन दूसरे दिन कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखी गई. 19 मार्च 2026 को उगादी के मौके पर रिलीज हुई यह तेलुगु एक्शन-कॉमेडी फिल्म पहले दिन जबरदस्त कमाई करके सुर्खियों में आई, मगर दिन 2 पर 50% से ज्यादा की गिरावट के साथ यह संघर्ष करती नजर आई.

पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' ने दूसरे दिन टेके घुटने

फिल्म में पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही श्रीलीला, राशि खन्ना और आर. पार्थीपन जैसे कलाकार महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आए हैं. निर्देशक हरिश शंकर ने इसे बड़े बजट (करीब 150 करोड़) पर बनाया है. यह एक पूरा मास एंटरटेनर है, जिसमें जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस, पावरफुल डायलॉग, ड्रामा और मनोरंजन से भरपूर कहानी है. 

बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ छापे?

खासकर पवन कल्याण के फैंस के लिए फिल्म बनाई गई है, इसलिए रिलीज से पहले ही काफी उत्सुकता थी. पहले दिन फिल्म ने इंडिया नेट कलेक्शन में लगभग 34.75 करोड़ रुपये कमाए. ओक्यूपेंसी 69% तक पहुंची, जो उगादी वीकेंड के कारण मजबूत रही. लेकिन दूसरे दिन (20 मार्च) कलेक्शन में भारी गिरावट आई. 

दो दिनों का कुल नेट कलेक्शन लगभग 44 करोड़ रुपये

रिपोर्ट्स के अनुसार दिन 2 पर फिल्म ने करीब 9.25 करोड़ रुपये नेट कमाए. ओक्यूपेंसी घटकर 36% के आसपास रह गई. इस वजह से दो दिनों का कुल नेट कलेक्शन लगभग 44 करोड़ रुपये पहुंचा, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 51 करोड़ के पार चला गया. फिल्म को मिक्स्ड रिव्यूज मिले हैं और पाइरेसी जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा. इसके बावजूद पवन कल्याण की लोकप्रियता और तेलुगु क्षेत्रों में उनके फैंस के जोश ने इसे 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने में मदद की. 

'They Call Him OG' से अभी काफी पीछे है फिल्म

हालांकि यह उनके पिछले बड़े हिट 'They Call Him OG' से काफी पीछे है, जिसने पहले दिन ही बहुत ज्यादा कमाई की थी. फिल्म को बॉलीवुड की 'धुरंधर 2' से भी कड़ी टक्कर मिल रही है, जिसने पहले दो दिनों में भारी कमाई की. तेलुगु बेल्ट में पवन कल्याण का जादू बरकरार है, लेकिन दूसरे दिन की गिरावट से वीकेंड पर रिकवरी की उम्मीद बनी हुई है. 

ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि अगर वर्ड ऑफ माउथ अच्छा रहा तो फिल्म आगे अच्छा प्रदर्शन कर सकती है. फिल्म के फैंस इसे पसंद कर रहे हैं और थिएटर्स में भीड़ देखी जा रही है. कुल मिलाकर 'उस्ताद भगत सिंह' ने सॉलिड स्टार्ट लिया है, लेकिन बड़े बजट और क्लैश के कारण इसे और मजबूत प्रदर्शन की जरूरत है.