menu-icon
India Daily

‘क्या मास्टरपीस है...’, ‘धुरंधर’ ने सोशल मीडिया पर मचाया भौकाल, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख क्या बोलें फैंस

रणवीर सिंह की नई एक्शन स्पाई थ्रिलर धुरंधर रिलीज होते ही ट्विटर पर छा गई. नेटिजन्स ने फिल्म के रॉ एक्शन, देशभक्ति वाले टोन और रणवीर की दमदार परफॉर्मेंस को लेकर जमकर तारीफ की है, हालांकि कुछ दर्शकों ने हिंसा और केमिस्ट्री की कमी पर निराशा भी जताई.

babli
Edited By: Babli Rautela
‘क्या मास्टरपीस है...’, ‘धुरंधर’ ने सोशल मीडिया पर मचाया भौकाल, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख क्या बोलें फैंस
Courtesy: X

रणवीर सिंह की मोस्टअवेटेड एक्शन स्पाई थ्रिलर धुरंधर आज 5 दिसंबर को थिएटर में रिलीज हुई और सोशल मीडिया पर फिल्म के रिव्यू की बाढ़ आ गई. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणवीर के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे दमदार कलाकार शामिल हैं. फिल्म के ट्रेलर और विजुअल्स ने रिलीज से पहले ही दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी थी. पहले दिन के शो के बाद नेटिजन्स ने ट्विटर पर अपने रिव्यू शेयर करना शुरू किया और शुरुआती रिएक्शन फिल्म के पक्ष में नजर आई.

कई दर्शकों ने फिल्म को चार स्टार देते हुए इसे एक हाई एड्रेनालाईन देशभक्ति वाला ड्रामा बताया. एक यूजर ने लिखा धुरंधर एक हाई एड्रेनालाईन देशभक्ति वाला एक्शन ड्रामा है जो पहले फ्रेम से ही जबरदस्त असर डालता है. रणवीर सिंह मेजर मोहित के रूप में अपनी सबसे दमदार परफॉर्मेंस देते हैं. एक्शन रियल और खूबसूरती से कोरियोग्राफ्ड है.

धुरंधर का एक्स रिव्यू

सोशल मीडिया पर रिएक्शन करते हुए लोगों ने एक्स पर अपने रिव्यू शेयर किए हैं. एक यूजर ने साढ़े चार स्टार देते हुए फिल्म को 2025 की बेस्ट फिल्म बताया. उन्होंने लिखा फिल्म रॉनेस, थ्रिल, म्यूजिक और एक्शन के मामले में टॉप पर है और हेटर्स को करारा जवाब देती है. 

ऑस्ट्रेलिया से एक दर्शक ने लिखा तीन शब्दों में रिव्यू है पावरफुल एक्शन थिएटर. उन्होंने फिल्म को हाई एड्रेनालाईन देशभक्ति वाला ड्रामा बताया और रणवीर को सुपर जासूस के रूप में उनकी सबसे इमोशनल और दमदार परफॉर्मेंस देने वाला कलाकार करार दिया.

कई दर्शकों ने सिनेमैटोग्राफी, बीजीएम और फिल्म की शार्प कहानी की भी तारीफ की. उनका कहना था कि फिल्म पहले फ्रेम से आखिरी फ्रेम तक बांधे रखती है और बड़े पर्दे पर लौटने का सही बहाना देती है.

दर्शकों को नहीं पसंद आई रणवीर-सारा की केमिस्ट्री

जहां एक तरफ फिल्म को जबरदस्त तारीफ मिल रही है, वहीं कुछ यूज़र्स ने निराशा भी जताई. एक दर्शक ने लिखा फिल्म में अनावश्यक हिंसा है, रणवीर और सारा अर्जुन के बीच कोई केमिस्ट्री नहीं दिखती और स्क्रीनप्ले घसीटा हुआ लगता है. उन्होंने धुरंधर को 2 स्टार दिए और इसे समय और पैसे की बर्बादी बताया. कुछ और यूज़र्स ने लंबा रनटाइम 3 घंटे 34 मिनट को भी थोड़ा भारी बताया, हालांकि अतिरिक्त पोस्ट क्रेडिट सीन को लेकर उत्सुकता बनी रही. 

धुरंधर को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है और इसे आदित्य धर, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म का स्केल बड़ा रखा गया है और यह एक इमर्सिव सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देने का वादा करती है. देशभक्ति के भाव, रॉ एक्शन और रणवीर की कमांडिंग स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म की बड़ी ताकत मानी जा रही है.