menu-icon
India Daily

क्या आदित्य धर ने जानबूझकर की यह गलती? धुरंधर 2 के इस सीन से मचा बवाल, देखें लोगों ने किस फिल्म से किया किलेट

धुरंधर 2 के एक सीन में कैमरामैन की परछाई दिखने से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कुछ लोग इसे गलती बता रहे हैं तो कुछ इसे क्रिस्टोफर नोलन को दिया गया ट्रिब्यूट मान रहे हैं.

babli
Edited By: Babli Rautela
क्या आदित्य धर ने जानबूझकर की यह गलती? धुरंधर 2 के इस सीन से मचा बवाल, देखें लोगों ने किस फिल्म से किया किलेट
Courtesy: X

मुंबई: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 रिलीज के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है बल्कि सोशल मीडिया पर भी इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. खास तौर पर एक सीन ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है जिसमें कैमरामैन की परछाई नजर आती है.

यह सीन फिल्म के इंटरवल के दौरान का बताया जा रहा है जहां रणवीर सिंह का किरदार हमजा अपने बचपन के दोस्त पिंडा से भिड़ता है. इस दौरान एक शीशे में कैमरे के पीछे खड़े शख्स की झलक दिख जाती है. बस इसी एक फ्रेम ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है.

आदित्य धर से धुरंधर 2 में हुई बड़ी मिसटेक

इस वायरल क्लिप के सामने आते ही दो तरह की राय सामने आई. एक तरफ कुछ लोग इसे फिल्म निर्माण की साधारण गलती मान रहे हैं. उनका कहना है कि इतने बड़े बजट की फिल्म में इस तरह की चूक नहीं होनी चाहिए थी. वहीं दूसरी तरफ बड़ी संख्या में दर्शक इसे एक सोची समझी क्रिएटिव डिटेल बता रहे हैं. उनका मानना है कि यह किसी तकनीकी गलती का परिणाम नहीं बल्कि एक खास संकेत हो सकता है.

क्रिस्टोफर नोलन से जुड़ता कनेक्शन

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस सीन को हॉलीवुड फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द डार्क नाइट से जोड़ दिया है. दावा किया जा रहा है कि उस फिल्म के एक सीन में भी क्रू मेंबर की झलक दिखाई दी थी. इसी वजह से कुछ दर्शक यह मान रहे हैं कि आदित्य धर ने भी उसी तरह का एक छोटा सा इशारा अपनी फिल्म में जोड़ा है. इसे एक तरह का सम्मान या प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है.

एक यूजर ने लिखा कि यह गलती नहीं बल्कि नोलन को दिया गया ट्रिब्यूट है. वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि हर छोटी चीज को गलती मान लेना सही नहीं होता कई बार निर्देशक जानबूझकर ऐसी डिटेल्स जोड़ते हैं.

सोशल मीडिया पर तेज हुई बहस

इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा बढ़ रही है. कुछ लोग निर्देशक की तारीफ कर रहे हैं और इसे उनकी बारीकी से काम करने की आदत बता रहे हैं. वहीं कुछ लोग अब भी इसे एडिटिंग की कमी मान रहे हैं. मीम्स और वीडियो क्लिप्स के जरिए यह सीन तेजी से वायरल हो रहा है. फिल्म के फैंस इसे बार बार देख रहे हैं और अपने अपने नजरिए से इसकी व्याख्या कर रहे हैं.