menu-icon
India Daily

कौन है धुरंधर 2 में मुस्तफा अहमद? रणवीर सिंह का फिटनेस कोच कैसे बना बड़े पर्दे का रिजवान

धुरंधर 2 में रिजवान का किरदार निभाने वाले मुस्तफा अहमद इन दिनों चर्चा में हैं. फिटनेस कोच से एक्टर बने मुस्तफा का सफर बेहद दिलचस्प है और उन्होंने कई बड़े सितारों को ट्रेन किया है.

babli
Edited By: Babli Rautela
कौन है धुरंधर 2 में मुस्तफा अहमद? रणवीर सिंह का फिटनेस कोच कैसे बना बड़े पर्दे का रिजवान
Courtesy: Instagram

मुंबई: रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म धुरंधर 2 में कई किरदार चर्चा में हैं, लेकिन एक नाम तेजी से उभरकर सामने आया है. यह नाम है रिजवान का, जिसे निभाया है मुस्तफा अहमद ने. फिल्म में रिजवान एक इंटेलिजेंस एजेंट है, जो हमजा अली मजारी यानी रणवीर सिंह के मिशन में अहम भूमिका निभाता है.

बता दें की मुस्तफा अहमद कोई पारंपरिक एक्टर नहीं हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पर्दे के पीछे एक स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच के रूप में की थी. बॉलीवुड के कई बड़े सितारे उनकी ट्रेनिंग ले चुके हैं, जिससे उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई.

रणवीर सिंह को बनाया फिट

मुस्तफा लंबे समय से रणवीर सिंह के साथ काम कर रहे हैं. उन्होंने रणवीर को कई चुनौतीपूर्ण किरदारों के लिए शारीरिक रूप से तैयार किया है. फिल्म पद्मावत में अलाउद्दीन खिलजी के दमदार लुक के पीछे भी मुस्तफा की मेहनत शामिल रही है. मुस्तफा अहमद की क्लाइंट लिस्ट काफी लंबी है. उन्होंने Vicky Kaushal को फिल्म Sardar Udham के लिए ट्रेन किया था. इसके अलावा Yami Gautam को भी उन्होंने फिल्म Article 370 के लिए तैयार किया.

ऋतिक रोशन के साथ भी काम

मुस्तफा ने ऋतिक रोशन के साथ भी काम किया है. खास तौर पर चोट के दौरान रिकवरी और फिजियोथेरेपी में उन्होंने उनकी मदद की थी. इससे उनकी विशेषज्ञता का अंदाजा लगाया जा सकता है. मुस्तफा की फिल्मों में एंट्री उनके इंडस्ट्री कनेक्शन के जरिए हुई. उन्होंने Dhoom Dhaam से एक्टिंग की शुरुआत की थी. इसके बाद वह धुरंधर के पहले पार्ट में भी नजर आए, लेकिन असली पहचान उन्हें इसके सीक्वल से मिली. धुरंधर 2 में उनके किरदार को ज्यादा स्क्रीन टाइम और अहमियत दी गई है. उन्होंने अपने अभिनय से यह साबित कर दिया है कि वह सिर्फ फिटनेस कोच ही नहीं बल्कि एक अच्छे एक्टर भी हैं.

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने महज तीन दिनों में भारत में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. यह फिल्म आने वाले दिनों में और बड़े रिकॉर्ड बना सकती है.