menu-icon
India Daily

Dhurandhar 2 Collection: 48 घंटों में धुरंधर 2 ने पार किया 300 करोड़ का आकड़ा! ईद पर फिर बढ़ सकती है कमाई की रफ्तार

धुरंधर द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है, लेकिन दूसरे दिन कमाई में हल्की गिरावट देखने को मिली है. इसके बावजूद फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है और ईद के मौके पर फिर उछाल की उम्मीद है.

babli
Edited By: Babli Rautela
Dhurandhar 2 Collection: 48 घंटों में धुरंधर 2 ने पार किया 300 करोड़ का आकड़ा! ईद पर फिर बढ़ सकती है कमाई की रफ्तार
Courtesy: Instagram

मुंबई: आदित्य धर की मोस्टअवेटेड फिल्म धुरंधर द रिवेंज ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सभी को चौंका दिया है. गुरुवार को फिल्म ने करीब 102.55 करोड़ की कमाई की. वहीं पेड प्रीव्यू में ही 43 करोड़ का शानदार कलेक्शन हो गया था. इस तरह फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपनी मजबूत पकड़ बना ली थी.

दूसरे दिन यानी शुक्रवार को फिल्म की कमाई में करीब 20 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने दूसरे दिन 80.72 करोड़ का कलेक्शन किया है. हालांकि यह गिरावट बड़ी नहीं मानी जा रही क्योंकि इतनी बड़ी ओपनिंग के बाद हल्की गिरावट सामान्य होती है. दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 226.27 करोड़ तक पहुंच गया है, जो इसे साल की सबसे तेज कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल करता है.

ईद पर मिल सकता है बड़ा फायदा

फिल्म के लिए सबसे बड़ा मौका अब ईद का दिन है. त्योहार के कारण सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि शनिवार को फिल्म की कमाई फिर से 100 करोड़ के करीब पहुंच सकती है. अगर ऐसा होता है तो फिल्म अपने पहले वीकेंड में ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर सकती है.

खबरों के अनुसार धुरंधर फ्रैंचाइजी के दोनों हिस्सों का कुल बजट करीब 280 करोड़ बताया जा रहा है. पहले पार्ट की कमाई से ही मेकर्स अपना पूरा खर्च निकाल चुके थे. ऐसे में दूसरा पार्ट पूरी तरह से मुनाफे का सौदा बन गया है. अब धुरंधर 2 की कमाई सीधे तौर पर प्रॉफिट में जुड़ रही है, जो फिल्म को और भी बड़ी सफलता की ओर ले जा रही है.

क्या टूटेगा पहले पार्ट का रिकॉर्ड

पहले पार्ट ने दुनिया भर में करीब 840 करोड़ की कमाई की थी और यह हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल है. अब उम्मीद की जा रही है कि धुरंधर 2 इस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ सकती है. फिल्म जिस रफ्तार से कमाई कर रही है, उससे साफ है कि यह जल्द ही नए आंकड़े स्थापित कर सकती है.

धुरंधर द रिवेंज को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. रेटिंग की बात करें तो फिल्म को औसतन 3 स्टार दिए गए हैं. रिव्यू में फिल्म को हाई वोल्टेज ड्रामा बताया गया है, जिसमें रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है. हालांकि कुछ जगह फिल्म की गति धीमी लगती है और एक्शन थोड़ा ज्यादा बताया गया है, लेकिन इसके बावजूद यह दर्शकों को बांधे रखने में सफल रही है.