menu-icon
India Daily

Chuck Norris Death: एक्शन के बादशाह चक नॉरिस का निधन, 86 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

दिग्गज एक्शन स्टार चक नॉरिस का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा करते हुए इस दुखद खबर की पुष्टि की.

babli
Edited By: Babli Rautela
Chuck Norris Death: एक्शन के बादशाह चक नॉरिस का निधन, 86 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Courtesy: Social Media

मुंबई: हॉलीवुड के दिग्गज एक्शन स्टार चक नॉरिस का 19 मार्च 2026 को 86 साल की उम्र में निधन हो गया है. इस खबर ने दुनियाभर के फैंस और फिल्म इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है. उनकी पहचान एक ऐसे एक्टर के रूप में थी जिन्होंने अपने दमदार एक्शन और मजबूत व्यक्तित्व से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई.

चक नॉरिस के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए की. परिवार द्वारा जारी बयान बेहद भावुक था और इसमें उनके जीवन और व्यक्तित्व को लेकर कई बातें साझा की गईं.

परिवार ने साझा किया भावुक संदेश

परिवार ने अपने बयान में बताया कि चक नॉरिस का निधन अचानक हुआ. हालांकि उन्होंने निधन के कारणों को निजी रखने की बात कही. उन्होंने यह जरूर बताया कि आखिरी समय में चक अपने परिवार के बीच थे और पूरी तरह शांत थे. परिवार ने उन्हें एक समर्पित पति, प्यार करने वाले पिता और दादा बताया. उन्होंने कहा कि चक उनके परिवार का दिल थे और उनके जाने से एक बड़ी खाली जगह बन गई है. बयान में यह भी कहा गया कि भले ही परिवार का दिल टूटा हुआ है, लेकिन वे उनके साथ बिताए गए पलों के लिए हमेशा आभारी रहेंगे.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chuck Norris (@chucknorris)

अस्पताल में भर्ती होने के बाद बिगड़ी हालत

रिपोर्ट के अनुसार, चक नॉरिस को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि उनकी बीमारी या स्वास्थ्य से जुड़ी कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. परिवार ने अपने संदेश में उन सभी लोगों का धन्यवाद किया जिन्होंने उनके लिए प्रार्थनाएं कीं और समर्थन भेजा. उन्होंने इस मुश्किल समय में निजता बनाए रखने की अपील भी की.

जैसे ही चक नॉरिस के निधन की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई. दुनियाभर के फैंस ने उन्हें याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर किए. कई फैंस ने लिखा कि उन्होंने सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं बल्कि एक प्रेरणा को खो दिया है. कुछ लोगों ने उन्हें एक ऐसा हीरो बताया जो हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगा.