मुंबई: डायरेक्टर आदित्य धर की मोस्टअवेटेड फिल्म धुरंधर द रिवेंज रिलीज से पहले ही चर्चा में है. लेकिन अब यह फिल्म केवल कहानी या स्टारकास्ट की वजह से नहीं, बल्कि विवादों के चलते सुर्खियों में है. साउथ के बड़े सितारों जैसे अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर, राम चरण और महेश बाबू ने फिल्म की खुलकर तारीफ की है. वहीं इस तारीफ पर साउथ के मेगा स्टार प्रकाश राज ने ऐसा तंज कसा कि सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.
प्रकाश राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें पुराना गाना अभी न जाओ छोड़कर बजता नजर आ रहा है. इस गाने के साथ उन्होंने लिखा कि वह धुरंधर से दूर हैं. उनका यह पोस्ट सीधा फिल्म पर निशाना माना जा रहा है. इसके अलावा उन्होंने एक और पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा कि कर्ज चुकाने के संकेत अब दक्षिण में भी दिख रहे हैं. उनकी इस टिप्पणी को कई लोग साउथ स्टार्स की तारीफ पर तंज के रूप में देख रहे हैं.
Me .. Bahut Door from #Dhurandhar ….are you #justasking pic.twitter.com/UniBXj8mCN
— Prakash Raj (@prakashraaj) March 19, 2026
Signs of Obligations are spreading South too .. #justasking https://t.co/iB01E1sp7K
— Prakash Raj (@prakashraaj) March 19, 2026
फिल्म को लेकर साउथ इंडस्ट्री के बड़े सितारों का उत्साह साफ दिखा. राम चरण ने फिल्म को रोमांचक और प्रभावशाली बताया. उन्होंने रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी ऊर्जा फिल्म को अलग स्तर पर ले जाती है. साथ ही माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के अभिनय की भी सराहना की गई. अल्लू अर्जुन और जूनियर एनटीआर ने भी फिल्म को सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर अच्छे रिएक्शन शेयर किए हैं.
#DhurandharTheRevenge is raw, gripping and impactful 🔥@AdityaDharFilms brings scale and emotion together seamlessly. What he has done with this film is truly remarkable.@RanveerOfficial delivers a phenomenal performance - full of intensity and holds your attention…
— Ram Charan (@AlwaysRamCharan) March 20, 2026
Just Watched #Dhurandhar2⁰Patriotism with swag 🇮🇳
— Allu Arjun (@alluarjun) March 18, 2026
A film that will make every patriot proud 🇮🇳⁰Many clap-trapping moments 👏🏽
BLAST! 💥
Congratulations to the entire team.⁰Fine performances by @ActorMadhavan garu & all actors . Technical brilliance .
So proud to have a…
धुरंधर द रिवेंज को लेकर विवाद यहीं नहीं रुका. फिल्म पर राजनीतिक प्रोपेगैंडा होने के आरोप भी लगने लगे हैं. प्रकाश राज की टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब इस मुद्दे पर बहस तेज हो चुकी है. कई लोग फिल्म को एक खास विचारधारा से जोड़कर देख रहे हैं.
इस विवाद में यूट्यूबर ध्रुव राठी का नाम भी जुड़ गया है. उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि फिल्म में प्रोपेगैंडा साफ नजर आता है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि पहले फिल्म में यह चीज हल्के रूप में थी, लेकिन इस बार यह ज्यादा खुलकर सामने आई है. उनकी इस टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर नई बहस को जन्म दे दिया है.